टेक एंड गैजेट्स

Omegle ShutDown: बंद हुआ पॉपुलर चैटिंग एप ओमेगल, कारण जान 23 लाख इंडियन पकड़ लेंगे माथा

Omegle Shut Down: दुनियाभर में ओमेगल के 2.3 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में ही एप के करीब 23 लाख डेली एक्टिव यूजर्स हैं। ओमेगल को 2009 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद एप तेजी लोकप्रिय हुआ था।

Image

ओमेगल को 2009 में लॉन्च किया गया था

Photo : Twitter

Omegle Shut Down: गुमनाम वीडियो चैटिंग के लिए लोकप्रिय प्लेटफार्म ओमेगल (Omegle) 14 साल बाद बंद हो गया है। प्लेटफार्म के संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने गुरुवार को इसे बंद करने की जानकारी दी। उन्होंने ओमेगल को बंद करने को लेकर कारणों के रूप में वित्तीय और मनोवैज्ञानिक तनाव का हवाला दिया है। बता दें कि दुनियाभर में ओमेगल के 2.3 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में ही एप के करीब 23 लाख डेली एक्टिव यूजर्स हैं।

2009 में लॉन्च हुआ था ओमेगल

ओमेगल को 2009 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद एप तेजी लोकप्रिय हुआ था। एप अजनबियों से ऑनलाइन जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक पसंदीदा प्लेटफार्म बन गया था। ओमेगल पर अनजान लोगों की बातचीत के वीडियो यूट्यूब पर भी काफी पसंद किए जाते हैं। बता दें कि ओमेगल एप पर यूजर्स अनजान लोगों से वीडियो चैट कर सकते हैं और वह लगातार एक के बाद एक अजनबी लोगों से बातचीत कर सकते हैं। एप पर कई देशों से यूजर्स उपलब्ध थे, जिससे यह नए लोगों से मिलने का एक आकर्षक तरीका बन गया था।

संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने लिखा भावुक पोस्ट

हालांकि, हाल के वर्षों में ऑनलाइन दुरुपयोग और एप ग्रुमिंग की सुविधा में अपनी भूमिका को लेकर ओमेगल को साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है। ओमेगल के संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने प्लेटफार्म को बंद करने की जानकारी एक पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने अपनी घोषणा में इन चिंताओं को स्वीकार करते हुए कहा कि प्लेटफार्म हैकर्स का टारगेट बन गया है और कंपनी अब अपनी सर्विस के दुरुपयोग को रोकने का जोखिम और खर्च नहीं उठा सकती है।

उन्होंने कहा कि इससे लोगों को विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ने, सलाह लेने और अकेलेपन को कम करने में मदद मिली है। उन्होंने उन यूजर्स के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्लेटफार्म का उपयोग किया। के-ब्रूक्स ने कहा, "हम ओमेगल का संचालन अब न तो आर्थिक रूप से और न ही मनोवैज्ञानिक रूप से कर पा रहे हैं। सच कहूं तो, मैं नहीं चाहता कि मुझे 30 की उम्र में दिल का दौरा पड़े। मुझे बहुत खेद है कि मैं आपके लिए लड़ नहीं सका।"

TN Tech Desk
TN Tech Deskauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article