टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone 4b भारत में हुआ लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

नथिंग की तरफ से Nothing Phone (4b) को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट वाली शानदार डिस्प्ले दी है। इसके साथ ही इसमें आपको कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।

Image

नथिंग ने इस स्मार्टफोन को दो अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग की तरफ से भारतीय फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। नथिंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) है। यह कंपनी का B सीरीज में आने वाला पहला स्मार्टफोन। इस स्मार्टफोन में भी आपको सिग्नेचर Glyph Interface डिजाइन मिलने वाला है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको बार-बार बैटर को चार्ज न करना पड़े तो Nothing Phone (4b) एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। कंपनी ने इसमें फैंस के काम को आसान करने के लिए कई सारे एआई फीचर्स का भी सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Nothing Phone (4b) की कीमत

नथिंग की तरफ से Nothing Phone (4b) को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे कंपनी ने 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसका टॉप वेरिंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे नथिंग की तरफ से 38,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को धमाकेदार बैंक ऑफर भी दे रही है। इसकी खरीदारी में आपको 7.5% का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर मिल जाएगा। इस ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को 33,699 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस दिन से शुरू होगी सेल

Nothing Phone (4b) को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इस स्मार्टफोन की सेल भारतीय बाजार में 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। आप इस स्मार्टफोन को Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales से खरीद पाएंगे। इस स्मार्टफोन में आपको Black, White और Blue ऑप्शंस मिलेंगे।

Glyph Bar में 45 अलग-अलग कंट्रोल

Nothing Phone (4b) में कंपनी का खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन पहले की तरह रखा गया है। इस फोन में नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 45 अलग-अलग कंट्रोल होने वाली मिनी LED लाइट्स हैं। फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही Nothing ने Royal Challengers Bengaluru (RCB) के साथ मिलकर Nothing Phone (4b) RCB Edition भी लॉन्च किया है। यह फोन लाल (रेड) रंग की फिनिश, RCB ब्रांडिंग और खास कलेक्टर एडिशन पैकेजिंग के साथ आता है। फिलहाल इसकी बिक्री सिर्फ बेंगलुरु के Nothing फ्लैगशिप स्टोर पर आयोजित लिमिटेड ड्रॉप इवेंट के जरिए की जा रही है।

Nothing Phone (4b) के फीचर्स

  • Nothing Phone (4b) में कंपनी ने 6.77 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm का नया Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क के लिए इसमें 4,400mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
  • Nothing Phone (4b) में कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए OIS फीचर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनीने इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article