टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में सेल हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Nothing ने अपने दोनों ही स्मार्टफोन्स में तगड़े फीचर्स दिए हैं। Nothing 4a और 4a Pro दोनों में ही शानदार कैमरा सेटअप और दमदार चिपसेट दिया है। फोटोग्राफी के साथ साथ गेमिंग जैसे टास्क के लिए भी यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Image

नथिंग के प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

ट्रांसपेरेंट डिजाइन से स्मार्टफोन मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को लॉन्च किया था। अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नथिंग ने इन दोनों ही फोन्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। मतलब भारतीय बाजार में इनकी सेल शुरू हो चुकी है।

Nothing Phone 4a की कीमत

Nothing ने अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4a तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB के विकल्प दिए गए हैं। इसका बेस वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलता है। वहीं मिड वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है।

कंपनी इन तीनों वेरिएंट पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 6000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक जैसे रंगों में उपलब्ध है।

Nothing Phone 4a Pro की कीमत

Nothing Phone 4a Pro में भी तीन अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। 8 GB+ 256 GB के वेरिएंट को कंपनी ने 42,999 रुपये और टॉप वेरिएंट जो कि 12GB + 256GB के साथ आता है उसे 45,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको सिल्वर, पिंक और ब्लैक कलर्स का ऑप्शन मिलता है।

Nothing Phone 4a पर करीब 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि Nothing Phone 4a Pro पर 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलता है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ-साथ Reliance Digital, Croma और अन्य बड़े रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है।

Nothing Phone 4a के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलता है।
  2. इसके डिस्प्ले में 1,224 x 2,720 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन और 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
  3. डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट दिया गया है।
  4. नथिंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 का पावरफुल चिपसेट दिया है।
  5. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+8 मेगापिक्सल का सेटअप मिलता है।
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  7. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए नथिंग ने इसमें 5400mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है।
यह भी पढ़ें- Airtel ने 28 दिन की वैलिडिटी का झंझट किया खत्म, इतने दिन चलेगा सस्ता रिचार्ज प्लान
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article