टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone 3a Lite की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, खरीदारी करने पर फैंस को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट

नथिंग की तरफ से Nothing Phone 3a Lite को लेकर आधिकारिक X अकाउंट पर टीजर जारी किया गया है। टीजर में कंपनी ने Nothing Phone 3a Lite की इंडिया लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है।

Image

नथिंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को यूनिक डिजाइन मिलने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला नथिंग का फोन खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। नथिंग ने कुछ समय पहले ही ग्लोबल मार्केट में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च किया था। नथिंग ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में नए पैटर्न में Glphy Light डिजाइन दिया है। अगर आप एक नथिंग का फोन लेने जा रहे हैं तो बता दें कि अब Nothing Phone 3a Lite को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया गया है। जल्द ही यह आपको बाजार में नजर आने वाला है।

नथिंग की तरफ से Nothing Phone 3a Lite को लेकर आधिकारिक X अकाउंट पर टीजर जारी किया गया है। टीजर में कंपनी ने Nothing Phone 3a Lite की इंडिया लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। टीजर में स्मार्टफोन को कमिंग सून टैगलाइन के साथ लिस्ट किया गया है। टीजर में फोन के साथ एक गिफ्ट भी नजर आ रहा है इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को स्पेशल गिफ्ट भी मिलेगा।

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसमें आपको स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार कैमरा और मल्टी टास्किंग के दौरान शानदार परफॉर्मेंस मिले तो आप Nothing Phone 3a Lite की तरफ जा सकते हैं। नथिंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा जिससे आप एक बार फुल चार्ज करके आसानी से पूरे दिन अपना काम चला सकते हैं।

Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Nothing Phone 3a Lite को कंपनी 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश करने वाली है।
  2. डिस्प्ले में आपको 1080 x 2392 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120Hz की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है।
  3. इसमें आपको 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Panda Glass की प्रोटेक्शन मिलेगी।
  4. Nothing Phone 3a Lite में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलेगा।
  5. फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50+8+2 MP के सेंसर होंगे।
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  7. Nothing Phone 3a Lite को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  8. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलेगा।
  9. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलेगी।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article