गूगल ने हर साल की तरह नए साल 2026 के पहले दिन शानदार डूडल बनाया है। गूगल का डूडल पूरी दुनिया में सबसे अनोखा और खास होता है। नए साल की पूर्व संध्या पर भी गूगल ने डूडल बनाया था और अब आज यानी 1 जनवरी 2026 को भी गूगल ने शानदार डूडल के साथ नए साल का स्वागत किया है।
गूगल के डूडल में हमेशा बड़े संदेश छिपे होते हैं। आज का डूडल भी बड़ा खास है। आज के गूगल डूडल को आप अपने किसी भी फोन या लैपटॉप में गूगल को खोलकर देख सकते हैं। आज का गूगल डूडल एनिमेटेड है। इसमें नए साल का रिजॉल्यूशन नजर आ रहा है।
गूगल ने अपने आज के डूडल को लेकर कहा है, 'नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! आज का दिन एक विराम का दिन है: आत्मचिंतन और नई शुरुआत का अवसर। चाहे आप बड़े लक्ष्य निर्धारित कर रहे हों या बस शांति का आनंद ले रहे हों, आने वाले वर्ष की सुखद और उज्ज्वल शुरुआत की कामना करते हैं। 2026 में आपका स्वागत है।'
आज के गूगल डूडल के G और Gle के बीच एक डायरी है और पेन नजर आ रहा है जिस पर 2026 लिखा हुआ है। डायरी के साथ एक कप में कॉफी भी दिख रही है। डायरी खुलने के बाद नए साल के रिजॉल्यूशन दिख रहे हैं जिनमें खाना बनाने से लेकर जिम जाना और सिलाई-कढ़ाई भी दिख रही है।
