टेक एंड गैजेट्स

Realme 10 Pro: कातिल लुक और शानदार फीचर्स वाला ये नया स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत बस इतनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 8, 2022, 06:38 PM IST

Realme ने भारतीय मार्केट में नया 5G Smartphone लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Realme 10 Pro + है. कंपनी ने Jio True 5G के साथ इस मोबाइल की सर्विस के लिए हाथ मिलाया है और इसकी बिक्री 14 दिसंबर से शुरू होगी.

Image

स्मार्टफोन की सेल 14 दिसंबर से शुरू होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नया रियलमी स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
  • 17,999 रुपये है इस फोन की कीमत
  • जिओ ट्रू 5जी सर्विस से मिलाया हाथ

Realme 10 Pro+ Launched In India: रियलमी ने गुरूवार को धूमधड़ाके के साथ अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। फ्लैगशिप फोन किलर -10प्रो सीरीज के इस फोन की कीमत 17,999 रु से शुरू होगी। अपने वक्तव्य में रिलयमी ने कहा कि वह रिलायंस जियो के साथ मिलकर कई नए बंडल ऑफर ले कर आएगी। स्मार्टफोन की सेल 14 दिसंबर से शुरू होगी। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठने कहा- रियलमी ने 5जी स्टैंडअलोन, एनआरसीए, वीओएनआर जैसी तकनीकों के लिए जियो के साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही ग्राहकों को ट्रू 5जी एक्सपीरियंस देने के लिए जियो के साथ साझेदारी में रियलमी अपने चुनिंदा शोरूम में ट्रू 5जी एक्सपीरियंस जोन भी स्थापित करेगा।

जियो ट्रू 5जी सबसे उन्नत नेटवर्क!

किरण थॉमस, सीईओ, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने इस साझेदारी पर कहा - “हम रियलमी के साथ एक और बेहतरीन साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं। रियलमी 10 प्रो+ जैसे शक्तिशाली 5जी स्मार्टफोन की वास्तविक ताकत को जियो जैसे ट्रू 5जी नेटवर्क द्वारा ही दिखाया जा सकता है। जियो ट्रू 5जी भारत के साथ दुनिया का सबसे उन्नत नेटवर्क है।” बताते चलें कि देश में रिलायंस जियो ही अकेला ऐसा ऑपरेटर है जो स्टैंड अलोन 5जी नेटवर्क लॉन्च कर रहा है। स्टैंड अलोन 5जी नेटवर्क की खासियत यह है कि यह 4जी नेटवर्क पर बिलकुल भी निर्भर नहीं होता है। साथ ही एक बेहद तेज डेटा हाईवे बनाता है।

स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी

रियलमी 10 प्रो + 5G, फ्लैगशिप-लेवल के 120Hz कर्व्ड विज़न डिस्प्ले से लैस है और अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है। रियलमी 10 प्रो + 5G अल्ट्रा-लाइट बॉडी के साथ आकर्षक हाइपरस्पेस डिज़ाइन में आता है। वजन में हल्के इस फोन का कुल भार महज 173 ग्राम है, साथ ही स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। जो लंबे समय तक साथ देने के लिए बनी है। फोटोग्राफी के दिवानों के लिए इसमें फ्लैगशिप मोबाइल फोन स्तर का 108MP प्रोलाइट कैमरा लगा है। रियलमी 10 प्रो+ 5जी तीन रंगों- हाइपरस्पेस गोल्ड, डार्क मैटर और नेबुला ब्लू में उपलब्ध होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article