टेक एंड गैजेट्स

Netflix ने कहा ‘गलती हो गई’, पेड पासवर्ड शेयरिंग सिस्टम से कर लिया किनारा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 4, 2023, 10:56 AM IST

Netflix ने जनवरी 2023 में ही यूजर्स के लिए Paid Password Sharing लागू किया था जिसके बाद OTT को Unsubscribe करने वालों की बाढ़ सी आ गई. ये देखते हुए कंपनी ने पेड पासवर्ड शेयरिंग बंद करते हुए कहा कि गलती हो गई.

Image

लोगों ने नेटफ्लिक्स को अनसब्सक्राइब करना शुरू कर दिया था

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • धड़ल्ले से चलाएं दोस्त का नेटफ्लिक्स
  • कंपनी ने बंद किया पेड पासवर्ड शेयरिंग
  • जानकारी देते हुए कहा 'गलती हो गई'

Netflix Removed Paid Password Sharing: नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एंटी पासवर्ड शेयरिंग सिस्टम लागू किया था जिसमें एक यूजर को सिर्फ एक डिवाइस में ये ओटीटी प्लेटफॉर्म चलाने की इजाजद दी गई थी. अब कंपनी पेड पासवर्ड शेयरिंग का ये सिस्टम हटा लिया है क्योंकि इससे लोगों ने नेटफ्लिक्स को अनसब्सक्राइब करना शुरू कर दिया था. नए पेड पासवर्ड शेयरिंग के अंतर्गत यूजर को हर महीने अपनी प्राइमरी लोकेशन से लॉगइन करने या बाकी डिवाइस ब्लॉक करने को कहा गया था.

नेटफ्लिक्स ने कहा गलती हो गई

जनवरी में ये जानकारी सामने आते ही सभी नेटफ्लिक्स यूजर्य के बीच हड़कंप सा मच गया था. असल में हर फ्रेंड सर्कल के कई लोग ऐसे होते हैं जो एक भी ओटीपी का सब्सक्रिप्शन नहीं लेते, लेकिन वो अपने दोस्तों से आईडी पासवर्ड लेकर मजा सभी प्लेटफॉर्म्स का लूटते हैं. नेटफ्लिक्स के प्लान अन्य ओटीटी के मुकाबले महंगे होते हैं और यहां आपको समय-समय पर जोरदार नया कंटेंट मिलता रहता है. अब कंपनी ने इसी समस्या को ध्यान में रखा है और जानकारी देते समय कहा है कि पेड पासवर्ड शेयरिंग का फैसला एक बड़ी गलती है.

क्यों लिया गया था ये फैसला

नेटफ्लिक्स ने प्रति यूजर अकाउंट इस्तेमाल करने वालों की संख्या घटाने का फैसला इसीलिए लिया था, ताकि फ्री में ओटीटी का मजा लेने वाले खुद प्लान खरीदें. हालांकि यूजर्स ने कंपनी को अनसब्सक्राइब कर ये तो साफ तौर पर समझा लिया है कि लालच बुरी बला है. 1 अकाउंट में 4 की जगह अगर 5 यूजर्स नेटफ्लिक्स देखते हैं तो ये छोटा सा लालच हुआ, लेकिन कंपनी अगर लालची होकर बड़ा मुनाफा कमाना चाहती है तो अनसब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा होना तय है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article