Netflix clips feature: दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने फैंस के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। अगर आप अपने फोन पर नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी गुड न्यूज है। अब आपका ओटीटी स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए Clips नाम का एक बड़े काम का फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब आप नेटफ्लिक्स पर इंस्टाग्राम रील्स अनुभव ले पाएंगे।
नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए Clips फीचर को रोलआउट कर दिया है। इसके जरिए आप स्ट्रीमिंग ऐप पर ही रील्स जैसी शॉर्ट वीडियो का एक्सपीरियंस ले पाएंगे। बता दें कि नेटफ्लिक्स में मिलने वाली रील्स इंस्टाग्राम की तरह किसी क्रिएटर्स की रील्स नहीं होगी बल्कि इसमें आपको नेटफ्लिक्स के टॉप वेब सीरीज और मूवी के धमाकेदार सीन देखने को मिलेंगे।
भारत में फीचर हुआ रोलआउट
Netflix ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट में “Clips” नाम के फीचर के लॉन्च की जानकारी दी है। यह फीचर काफी हद तक Instagram के Reels जैसा है, जहां मोबाइल यूजर्स को छोटे-छोटे वर्टिकल वीडियो देखने को मिलेंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां दिखाई जाने वाली क्लिप्स Netflix के ही शो और फिल्मों से जुड़ी होंगी। इस फीचर को भारत सहित कुछ अन्य देशों में शुरू कर दिया गया है।
दरअसल कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल यूजर्स अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली रील्स में किसी मूवी के बेस्ट सीन को देखते हैं और फिर उस मूवी की तलाश करने लगते हैं। कई घंटे या कई दिन तक परेशान होने पर भी लोगों को कई बार मूवी या फिर शो का पता नहीं चल पाता है। यूजर्स की इसी परेशानी को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने Clips फीचर को लॉन्च किया है। अब आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद बेस्ट शो और मूवीज के सीन एक जगह पर ही मिल जाएंगे।
क्लिप्स को कर पाएंगे शेयर
अगर आपको Clips में कोई शो या फिल्म पसंद आती है, तो आप उसे सीधे “My List” में जोड़ सकते हैं। इसके साथ ही, उस छोटी क्लिप को आप WhatsApp और Instagram पर अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो उसी क्लिप को अपनी Instagram स्टोरी पर भी पोस्ट कर सकते हैं।
