हमारे सोलर सिस्टम(solar system) में कुल 9 ग्रह हैं हालांकि ग्रहों की श्रेणी से प्लूटो को बाहर कर दिया गया है। हम सब ब्लू प्लेनेट यानी धरती पर रहते हैं और रेड प्लेनेट यानी मंगल ग्रह के बारे में जानने की कोशिश कर रहे है। वैज्ञानिक और शोधकर्ता यह जानने में जुटे हैं कि क्या धरती के इतर भी किसी ग्रह पर जीवन की संभावना है। सामान्य तौर पर यह माना जाता है कि अगर कहीं पानी के थोड़े बहुत सबूत मिलते है तो उम्मीद जगती है कि वहां जीवन की संभावना तलाशी जा सकती है, मंगल ग्रह उनमें से एक है। मंगल ग्रह(mars planet) को जानने के लिए नासा( NASA mission की तरफ से अभियान छेड़े गए हैं और जो कुछ जानकारी मिल रही है वो रहस्यों से भरी है। हाल ही में नासा के मार्स रोवर मिशन(Perseverance mission) ने मंगल ग्रह पर कुछ रहस्यमयी आवाजों को रिकॉर्ड किया है जिन्हे धूल का शैतान(Dust Devil) नाम दिया गया है।
पर्सीवरेंस रोवर ने रिकॉर्ड की आवाज
नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल पर उठे बवंडर की आवाज को रिकॉर्ड किया है। करीब 10 सेकेंड की इस रिकॉर्डिग में धूल के अनगिनत कणों की आवाज सुनाई दी। शोधकर्ता कहते हैं कि मंगल पर भी पृथ्वी की तरह बवंडर दस्तक देते रहते हैं, हालांकि वातावरण विरल होने से आवाज की खनखनाहट की तीव्रता में कमी आती है। इस बवंडर के बारे में बताया गया है कि पिछले साल का है जो रोवर के ठीक ऊपर से गुजरा था। खास बात है कि नासा ने मंगल ग्रह को हर एंगल से खंगालने का काम किया है। मंगल की अनगिनत तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया है। लेकिन किसी आवाज को पहली बार रिकॉर्ज किया दया। बवंडर की लंबाई और चौड़ाई करीब 400 फीट और 80 फीट थी। इसकी रफ्तार करीब 16 फीट प्रति सेकेंड थी। नासा से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि बवंडर की रफ्तार से अंदाजा लगाया जा सकता है इसे पकड़ पाना कितना मुश्किल है। इसके साथ ही इस तरह के बवंडर कब और कहां उठेंगे उसके बारे में पुख्ता तौर पर भी कुछ कहना मुमकिन नहीं है।
बवंडर की आवाज 2021 में हुई कैद
पर्सीवरेंस रोवर लगातार चारों दिशाओं की निगरानी करता है ताकि थोड़ी सी आहट को भी रिकॉर्ड किया जा सके। रोवर के सुपर कैम का माइक प्रत्येक दिन तीन मिनट से कम समय के लिए चालू किया जाता है और उसी समय आवाज रिकॉर्ड करने का प्रयास किया जाता है। 2021 में 27 सितंबर को इस आवाज को रिकॉर्ड किया गया था जिस समय बवंडर ने दस्तक दी थी। पर्सीवरेंस रोवर फरवरी 2021 में जब मंगल ग्रह की सतह पर उतरा को एक और आवाज रिकॉर्ड की गई थी जो मंगल पर बहने वाली हवा की आवाज थी।
