टेक एंड गैजेट्स

भारत में धाकड़ एंट्री करेगा Motorola Razr 50 Ultra, AI फीचर्स से होगा लैस

Motorola Razr 50 Ultra: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा, क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस होगा, इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज होगी। मोटोरोला के नए क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन में इंटेलिजेंट ऑटो फोकस ट्रैकिंग, फोटो एन्हांसमेंट प्रो, सुपर जूम, कलर ऑप्टिमाइजेशन, स्टाइल सिंक और AI मैजिक कैनवस जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Image

Image- Motorola

Motorola Razr 50 Ultra: मोटोरोला जल्द अपने क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। अमेजन पर फोन की माइक्रोसाइट ने पुष्टि की है कि यह देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा और अमेजन के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस किया जाएगा। मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा, मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा का सक्सेसर होगा।

Motorola Razr 50 Ultra: कब होगी लॉन्चिंग

हालांकि, अब तक फोन की भारत में लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कंपनी इसे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। अमेजन पर एक माइक्रोसाइट (MySmartPrice के माध्यम से) मोटोरोला के कई AI-संचालित फीचर्स से साथ टीज किया गया है।

Motorola Razr 50 Ultra: इन फीचर्स से होगा लैस

मोटोरोला के नए क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन में अडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन, एक्शन शॉट, इंटेलिजेंट ऑटो फोकस ट्रैकिंग, फोटो एन्हांसमेंट प्रो, सुपर जूम, कलर ऑप्टिमाइजेशन, स्टाइल सिंक और AI मैजिक कैनवस जैसे फीचर्स मिलेंगे। लैंडिंग पेज में इन फीचर्स की झलक मिलती है।

Motorola Razr 50 Ultra Specifications: संभावित स्पेसिफिकेशन

हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। न ही स्पेसिफिकेशन की कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है। लीक से पता चला है कि मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा, क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस होगा, इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज होगी। हैंडसेट में 3.6 इंच की कवर स्क्रीन और 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article