एक महीने के लिए कौन-सा Airtel रिचार्ज प्लान है बेस्ट, देख लें लिस्ट

Airtel Best Recharge Plan for 1 Month: यदि आप एयरटेल के यूजर्स हैं और अपने लिए एक महीने वाला सबसे बेस्ट रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपके लिए चुन-चुनकर एयरटेल के पांच बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आएं हैं जो अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री 5G डेटा और फ्री ओटीटी एक्सेस के साथ आते हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jun 22 2024, 14:00 IST
एयरटेल के पांच बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान01 / 06

एयरटेल के पांच बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान

इस प्लान की खास बात यह है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन प्लान को सिलेक्ट कर सकते हैं और बेस्ट वैल्यू पा सकते हैं।

Airtel का सबसे किफायती प्लान​02 / 06

Airtel का सबसे किफायती प्लान​

​यदि आप कॉलिंग के लिए दूसरी सिम का इस्तेमाल करते हैं और डेटा का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो एयरटेल का 181 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लान में आपको 1GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है।​

Airtel का बेस्ट वैल्यू पैक​03 / 06

Airtel का बेस्ट वैल्यू पैक​

​एयरटेल के सबसे वैल्यू पैक की बात करें तो यह प्लान 265 रुपये में आता है। इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री SMS का लाभ मिलता है।​

बेस्ट OTT प्लान04 / 06

बेस्ट OTT प्लान

एयरटेल OTT प्लान भी ऑफर करता है। इस प्लान के साथ 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वहीं प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा भी मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी है। इस प्लान की कीमत 499 रुपये है।

2.5GB डेटा प्रतिदिन वाला प्लान​05 / 06

2.5GB डेटा प्रतिदिन वाला प्लान​

​यदि आप घर से काम करते हैं या ज्यादा डेटा वाला प्लान चाहते हैं तो आप एयरटेल का 359 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में आपको 2.5 जीबी डेटा हर दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें Airtel Xstream Play और 20 से ज्यादा ओटीटी का भी फायदा मिलता है।​

199 में महीने भर मौज​06 / 06

199 में महीने भर मौज​

​एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में आपको महीने भर इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान में Wynk म्यूजिक और फ्री हैलोट्यून की सुविधा भी मिलती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!