Airtel के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, 365 दिन तक सिम एक्टिव रखने वाले प्लान में मिल रहा है बहुत कुछ
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय करीब 39 करोड़ यूजर्स हैं। अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप 2000 रुपये से कम कीमत में 365 दिन तक अपनी सिम को एक्टिव रख सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 9 2025, 11:39 IST
Image Credit : Digit01 / 07
नेटवर्क कनेक्टिविटी के मामले में एयरटेल करोड़ों मोबाइल यूजर्स की पहली पसंद है। अपने यूजर्स के लिए कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो में एक धमाकेदार प्लान जोड़ा है। अब आप सस्ती कीमत में पूरे साल सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।
Image Credit : Digit02 / 07
महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान ग्राहकों के लिए अब एयरटेल ने बड़ी व्यवस्था कर दी है। अब कंपनी एक ऐसा प्लान लेकर आई है जिसमें कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ डेटा भी ऑफर किया जा रहा है।
Image Credit : Digit03 / 07
Airtel के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 1849 रुपये है। अगर आप मोबाइल रिचार्ज के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करना चाहते तो यह प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कंपनी ने लगभग सभी जरूरी ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं। एयरटेल का यह प्लान आपकी बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है।
Image Credit : Digit04 / 07
एयरटेल के इस 1849 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में आपको 365 दिनों के लिए जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल सभी मोबाइल नेटवर्क और साथ ही लैंडलाइन नंबर्स में आपको फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
Image Credit : Digit05 / 07
इस चीपेस्ट एनुअल प्लान में आपको फ्री कॉलिंग के साथ ही फ्री चैटिंग की भी सुविधा दी जाती है। आपको सभी नेटवर्क के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। आप इनका फायदा उठाकर फ्री चैटिंग कर पाएंगे।
Image Credit : Digit06 / 07
Airtel के इस सस्ते वार्षिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान में डेटा भी ऑफर किया जाता है। अगर आप कंपनी के ऐसे यूजर हैं जिन्हें कॉलिंग की अधिक जरूरत पड़ती है और कभी कभार इंटरनेट चाहिए होता है तो यह सस्ता प्लान इस जरूरत को पूरी करता है। प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के लिए 30GB डेटा मिलता है। आप हर महीने करीब 2.5GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 07
Airtel इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। प्लान में आपको 12 महीने के लिए Perplexity Pro Ai का सब्सक्रिप्शन मिलता है। बता दें कि अगर आप इस सब्सक्रिप्शन को अलग से खरीदते हैं तो आपको 17000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा यह प्रीपेड प्लान यूजर्स को फ्री हैलो ट्यून्स भी ऑफर करता है।