टेक एंड गैजेट्स

Moto X70 Air Pro इस दिन होगा लॉन्च, अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, जानें डिटेल्स

कंपनी की तरफ से Moto X70 Air Pro की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी गई है। इसमें आपको सिर्फ 5.25mm की थिकनेस मिलने वाली है। वहीं इसमें आपको 186 ग्राम वजन मिलेगा। इसमें आपको Ink Black और Phoenix Gold कलर ऑप्शन मिलेगा।

Moto X70 Air Pro

मोटोरोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

2025 की ही तरह 2026 का साल भी स्मार्टफोन लॉन्च के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस साल लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपने फैंस के लिए बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है। इसी क्रम में दिग्गज कंपनी मोटोरोला ने भी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। मोटोरोला बहुत जल्द बाजार में Moto X70 Air Pro को लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अपनी एक्स 70 सीरीज के तहत लॉन्च करेगा।

कंपनी की तरफ से Moto X70 Air Pro की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी गई है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन 20 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल अभी कंपनी इसे अपने होम मार्केट में लॉन्च करेगी और इसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। इसलिए भारतीय बाजार में इसे आने में थोड़ा समय लग सकता है।

Moto X70 Air Pro के डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको मेटल का फ्रेम मिलने वाला है। मोटोरोला इसे अल्ट्रा सिम डिजाइन के साथ पेश करेगा। इसमें आपको सिर्फ 5.25mm की थिकनेस मिलने वाली है। वहीं इसमें आपको 186 ग्राम वजन मिलेगा। इसमें आपको Ink Black और Phoenix Gold कलर ऑप्शन मिलेगा।

Moto X70 Air Pro में होगा पावरफुल चिपसेट

स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने वाली है। इसमें आपको 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसके डिस्प्ले में आपको अल्ट्रा नैरो बेजेल्स देखने को मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा।।

स्टोरेज और कैमरा सेटअप

Moto X70 Air Pro में आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाली है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी-वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। इसके कैमरा में आपको 100X जूम का फीचर भी मिलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है जिसमें 90W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article