टेक एंड गैजेट्स

18 हजार में लॉन्च हुआ Moto G85 5G, फीचर्स में वनप्लस-सैमसंग को पिलाता है पानी

Moto G85 5G India Launch: फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP52 रेटिंग मिलती है। डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है।

Image

Moto G85 5G (image-Motorola)

Moto G85 5G India Launch: मोटोरोला ने अपने मिड रेंज 5G स्मार्टफोन मोटो जी85 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन 18 हजार की शुरुआती कीमत पर आता है। इसमें दमदार कैमरा, शानदार Poled डिस्प्ले और खूबसूरत वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है।

Moto G85 5G Price: कितनी है कीमत

  • 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट- 17,999 रुपये
  • 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट- 19,999 रुपये
  • कलर- ऑलिव ग्रीन, कोबाल्ट ब्लू और अर्बन ग्रे
  • कहां मिलेगा- 16 जुलाई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला डॉट इन और रिटेल स्टोर्स पर

Moto G85 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

मोटो जी85 5जी में 6.67 इंच का फुल-एचडी+pOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित हेलो UI मिलता है। कंपनी फोन के साथ 2 साल के एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है।

Moto G85 5G Camera: कैसा है कैमरा

फोन के साथ दमदार डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।

Moto G85 5G Battery: बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 रेटिंग और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article