सैमसंग अपने लाखों Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी तेजी से One UI 9 अपडेट पर काम कर रही है। हाल ही में One UI 8.5 और जून सिक्योरिटी अपडेट जारी करने के बाद अब सैमसंग ने नए वर्जन की टेस्टिंग को और तेज कर दिया है।
कई Galaxy फोन में शुरू हुई One UI 9 की टेस्टिंग
फर्मवेयर ट्रैकर तरुण वत्स के अनुसार, सैमसंग ने Galaxy S23 सीरीज, Galaxy S24 सीरीज और Galaxy S24 FE के लिए One UI 9 की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा Galaxy A56 के लिए भी पहला इंटरनल बिल्ड देखा गया है। इससे पहले Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9 Beta 3 उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि Galaxy S25 सीरीज जल्द ही पब्लिक बीटा टेस्टिंग में शामिल हो सकती है।
चार पीढ़ियों के Galaxy फोन पर एक साथ काम
सैमसंग इस बार One UI 9 डेवलपमेंट को काफी तेजी से आगे बढ़ा रहा है। कंपनी एक साथ चार पीढ़ियों के फ्लैगशिप फोन और एक मिड-रेंज डिवाइस पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य अगले महीने होने वाले Unpacked इवेंट से पहले स्टेबल अपडेट तैयार करना है।
One UI 9 में क्या मिलेगा नया?
अभी उपलब्ध बीटा वर्जन में ज्यादा बदलाव की जगह परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी सुधार पर ध्यान दिया गया है। Galaxy S26 के Beta 3 अपडेट में कैमरा प्रीव्यू क्रॉपिंग, लॉक स्क्रीन विजेट की समस्या, S Pen से जुड़ी दिक्कत और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान होने वाले रैंडम रीबूट जैसी समस्याओं को ठीक किया गया है। इसके अलावा अपडेट में Quick Panel में "Summarise Notifications" नाम का नया आइकन भी जोड़ा गया है। यह फीचर AI की मदद से नोटिफिकेशन का सारांश तैयार करेगा।
Gemini Intelligence होगा बड़ा फीचर
One UI 9 का सबसे बड़ा अपग्रेड Gemini Intelligence फीचर हो सकता है। यह अभी बीटा में उपलब्ध नहीं है और इसे Galaxy Z Fold 8 के साथ जुलाई में पेश किया जा सकता है। यह AI फीचर कई स्टेप वाले काम खुद करने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए, यह यूजर के निर्देश पर कुछ जानकारी ढूंढना, नोट्स से जानकारी लेना, शॉपिंग कार्ट में सामान जोड़ना या ईमेल का जवाब तैयार करने जैसे काम कर सकेगा।
इन फोन को मिलेगा One UI 9 का बीटा वर्जन
- Galaxy S26
- Galaxy S26+
- Galaxy S26 Ultra
इंटरनल टेस्टिंग में शामिल डिवाइस:
- Galaxy S25
- Galaxy S25+
- Galaxy S25 Ultra
- Galaxy S25 Edge
- Galaxy S24
- Galaxy S24+
- Galaxy S24 Ultra
- Galaxy S24 FE
- Galaxy S23
- Galaxy S23+
- Galaxy S23 Ultra
- Galaxy A56
जुलाई में लॉन्च हो सकता है स्टेबल वर्जन
रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ 22 जुलाई को स्टेबल One UI 9 अपडेट लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद अन्य योग्य Galaxy डिवाइस को भी अपडेट मिलना शुरू होगा। अपने फोन में अपडेट चेक करने के लिए जाएं: Settings > Software Update > Download and Install
