टेक एंड गैजेट्स

माइक्रोसॉफ्ट ने तो दिल जीत लिया, अब छात्र 12 महीने तक फ्री में यूज कर पाएंगे Microsoft 365 Copilot Personal

कंपनी सामान्यतौर पर कॉलेज के छात्रों को तीन महीने के लिए Microsoft 365 Personal का फ्री एक्सेस देती है। लेकिन अब 12 महीने के लिए Microsoft 365 Personal का एक्सेस फ्री कर दिया है। कंपनी ने इस ऑफर को लिमिटेड टाइम के लिए लॉन्च किया है।

Image

माइक्रोसॉफ्ट ने छात्रों के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Microsoft 365 personal with copilot free subscription: दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने स्टूडेंट के लिए एक धमाकेदार तोहफा पेश कर दिया है। कंपनी अपना Microsoft 365 Personal सब्सक्रिप्शन को Copilot फीचर्स के साथ एक साल के लिए फ्री में दे रही है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि Outlook, Teams, Word, PowerPoint, Excel, OneDrive और SharePoint से संबंधित काम बिना किसी खर्च और रुकावट के कर सकेंगे।

आपको बता दें कि कंपनी सामान्यतौर पर कॉलेज के छात्रों को तीन महीने के लिए Microsoft 365 Personal का फ्री एक्सेस देती है। इसके बाद अगर छात्रों को सर्विस एक्टिव रखनी है तो उन्हें सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना पड़ता है लेकिन अब नए ऑफर में कंपनी ने पूरे 12 महीने के लिए Microsoft 365 Personal का एक्सेस फ्री कर दिया है। कंपनी ने इस ऑफर को लिमिटेड टाइम के लिए लॉन्च किया है।

इन छात्रों को मिलेगा फायदा

माइक्रोसॉफ्ट ने यह ऑफर उन छात्रों के लिए पेश किया है जो हाईस्कूल पास करके अंडर ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर रहे हैं। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने इसे कुछ सेलेक्टेड देशों के लिए ही उपलब्ध कराया है। माइक्रोसॉफ्ट के इस प्लान को सिर्फ एक छात्र ही इस्तेमाल कर पाएगा मतलब इसे किसी और के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है। हालांकि छात्र अपने सब्सक्रिप्शन को एक साथ पांच डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑफर क्लेम करने की यह है अंतिम तारीख

Microsoft 365 Personal Plan में 1TB की क्लाउड स्टोरेज भी दे रहा है। यूजर्स आउटलुक और वन ड्राइव में अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं। इस नए ऑफर्स में छात्र Copilot के मल्टीमॉडल फीचर्स का इस्तेमाल करके इमेज और वीडियो एआई टूल्स को इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ऑफर को क्लेम करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। जो स्टूडेंट इस ऑफर को लेना चाहते हैं वे तुरंत Microsoft की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सब्सक्रिप्शन को क्लेम कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article