टेक एंड गैजेट्स

Facebook-Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विस हुई बहाल, करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा सर्वर रहा डाउन

Meta Facebook Instagram Down: लोगों को परेशान करने के बाद मेटा की सर्विस दोबारा चालू हो गई है, करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बाद मेटा के सर्वर ने काम करना शुरू किया, फिर जाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम सक्रिय हुए गौर हो कि मंगलवार की रात मेटा की सर्विसेज ने काम करना बंद कर दिया था।

Image

Facebook-Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विस हुई बहाल, करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा सर्वर रहा डाउन

Facebook Instagram server Fail, Login not working worldwide: डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बाद मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म बहाल हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं मंगलवार रात ठप हो गई थीं। यूजर्स को अकाउंट्स लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा , यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे थे। जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे। यूजर्स का कहना था कि उनके अकाउंट फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों से लॉग आउट हो गए । कुछ लोग इंस्टाग्राम पेज को भी रीफ्रेश नहीं कर पा रहे थे। कई यूजर्स को पासवर्ड बदलने के लिए भी कहा गया। यूट्यूब यूजर्स को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा ।

देशभर में ठप हुआ फेसबुक-इंस्टाग्राम सोशल मीडिया

इससे पहले मेटा के दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप पड़ गए थे, देशभर के यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि वे लॉग आउट हो गए थे और अपने अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। एक्स (पहले ट्विटर) पर भी फेसबुक डाउन और इंस्टाग्राम डाउन ट्रेंड कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा की सर्विसेस न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में आउटेज का सामना कर रही हैं।

डाउनडिटेक्टर पर 15 हजार से ज्यादा फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजर्स ने की शिकायत

आउटेज रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म फेसबुक-इंस्टाग्राम आउटेज की पुष्टि की है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, खबर लिखे जाने तक करीब 26,000 से अधिक रिपोर्ट आई हैं। 39 प्रतिशत से अधिक एप्लिकेशन यूजर्स ने समस्या की सूचना दी है जबकि 8 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट के साथ समस्या की सूचना दी है। इंस्टाग्राम डाउन की सूचना रात 8.45 बजे 18,000 से अधिक यूजर्स ने दी है। 53 प्रतिशत से अधिक यूजर्स ने लॉगिन में समस्याओं की सूचना दी।

मेटा ने फेसबुक-इंस्टाग्राम की आउटेज (Facebook Instagram outage) की पुष्टि

फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन को लेकर अब मेटा ने भी पुष्टि कर दी है। मेटा मेटा प्रवक्ता, एंडी स्टोन ने कहा, “हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सर्विस को एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम अभी इस पर काम कर रहे हैं।”

यूट्यूब भी हुआ डाउन

यूट्यूब यूजर्स को भी इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यूट्यूब ने कहा, "यूट्यूब के साथ दिक्कत को लेकर नोट्स भेजने वाले सभी लोगों को धन्यवाद: हम इस पर काम कर रहे हैं!"

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article