टेक एंड गैजेट्स

Google Maps ने खोज दिया चोरी हुआ फोन, आप भी तुरंत कर ले ये सेटिंग

Google Map Location Sharing Feature: गूगल मैप्स में लोकेशन शेयरिंग नाम से एक ऑप्शन मिलता है, जो आपको डिवाइस की लोकेशन को ट्रैक करने में मदद करता है। इसी फीचर का फायदा भगत को मिला और उन्होंने अपना फोन वापस पा लिया। आप भी लोकेशन शेयरिंग को ऑन कर सकते हैं।

Image

Google Map Location Sharing Feature

Google Map Location Sharing Feature: रास्ते खोजने और नई जगहों के बारे में जानने के लिए अक्सर आपने गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप्स की मदद से आप चोरी हुए फोन को भी खोज सकते हैं। गूगल मैप्स के इस फीचर की मदद से एक व्यक्ति ने अपने पिता के चोरी हुए फोन और अन्य सामान को दो घंटे में वापस पा लिया और इस पूरे मामले को एक्स ( पहले ट्विटर) पर भी शेयर किया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला, साथ ही गूगल मैप्स के इस फीचर के बारे में भी जानेंगे।

क्या है मामला?

तमिलनाडु के राज भगत पी ने दावा किया कि उनके पिता ट्रेन में नागरकोइल से त्रिची की यात्रा कर रहे थे, जब उनके पिता के साथ ट्रेन में चढ़े एक व्यक्ति ने उनका बैग और मोबाइल फोन चुरा लिया था। चोर ट्रेन से उतर गया लेकिन चोरी हुए मोबाइल को बंद नहीं किया। भगत के पिता ने उन्हें चोरी के बारे में सूचित करने के लिए दूसरे नंबर से फोन किया।

भगत ने इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों से मोबाइल को ट्रैक करने के लिए लोकेशन शेयरिंग एनेबल करने के लिए कहा। भगत ने दावा किया कि गूगल मैप्स पर लोकेशन से पता चल गया कि चोर ट्रेन ट्रैक के किनारे घूम रहा था। इसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ चोर का पीछा किया और उसे ट्रैक किया। और चोर से फोन और बैग बरामद कर लिया।

Google मैप्स पर कैसे इनेबल करें लोकेशन शेयरिंग

बता दें कि गूगल मैप्स में लोकेशन शेयरिंग नाम से एक ऑप्शन मिलता है, जो आपको डिवाइस की लोकेशन को ट्रैक करने में मदद करता है। इसी फीचर का फायदा भगत को मिला और उन्होंने अपना फोन वापस पा लिया। आप भी लोकेशन शेयरिंग को ऑन कर सकते हैं।

  • अपने फोन में गूगल मैप्स ओपन करें और अपनी प्रोफाइल आइकन पर जाएं।
  • अब लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां आपको कई लोगों के साथ लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • यूजर्स जब तक चाहें लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
  • "शेयर" पर टैप करें और गूगल मैप्स आपकी लोकेशन शेयर करना शुरू कर देगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article