टेक एंड गैजेट्स

लाइन ओरिजिनल्स ने एक साथ लॉन्च किए कई नए ऑडियो गैजेट्स, जानें फीचर्स और कीमत

लाइन ओरिजिनल्स ने रोवर 49 नेकबैंड, कूलपॉड्स 3 प्रो टीडब्ल्यूएस, ज्यूकबॉक्स 6 प्रो ब्लूटूथ स्पीकर, और फोटॉन 34 वायर्ड ईयरफोन जैसे गैजेट्स को लॉन्च किया है। इनकी शुरुआती कीमत 549 रुपये है। चलिए जानते हैं इन डिवाइस के फीचर्स और कीमत के बारे में...

Image

Lyne Originals Audio Accessories

Audio Accessories: स्मार्ट एक्सेसरीज़ और ऑडियो ब्रांड लाइन ओरिजिनल्स ने भारत में अपने चार नए शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने रोवर 49 नेकबैंड, कूलपॉड्स 3 प्रो टीडब्ल्यूएस, ज्यूकबॉक्स 6 प्रो ब्लूटूथ स्पीकर, और फोटॉन 34 वायर्ड ईयरफोन को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि ये प्रोडक्ट्स लेटेस्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी, लंबी बैटरी लाइफ और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आते हैं, जो फिटनेस, काम, गेमिंग और मस्ती के लिए ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

कितनी है कीमत

  • Rover 49 Neckband- 549 रुपये
  • CoolPods 3 Pro TWS: 1049 रुपये
  • JukeBox 6 Pro Speaker: 899 रुपये
  • Photon 34 Wired Earphones: 199 रुपये
  • इन प्रोडक्ट्स को मोबाइल एक्सेसरी स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा।

रोवर 49 नेकबैंड

इसमें 60 घंटे की बैटरी और 1600 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, ब्लूटूथ 5.4 और 10.2mm ड्राइवर मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि ये नेकबैंड साफ और शानदार साउंड देता है। इसके साथ ENC का भी सपोर्ट है, जो कॉल्स और म्यूजिक को बेहतर बनाते हैं।

कूलपॉड्स 3 प्रो टीडब्ल्यूएस

नए ईयरफोन को 40 घंटे की बैटरी, ब्लूटूथ 5.4, गेम मोड और क्वाड माइक के साथ पेश किया गया है। ये टीडब्ल्यूएस ANC और ENC सपोर्ट करते हैं और 12mm ड्राइवर से लैस हैं।

ज्यूकबॉक्स 6 प्रो स्पीकर

ब्लूटूथ स्पीकर में 10W साउंड, 6 घंटे म्यूजिक टाइम और मोबाइल होल्डर का सपोर्ट है। इसमें USB, AUX और TF कार्ड सपोर्ट करता है। स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।

फोटॉन 34 वायर्ड ईयरफोन

Photon 34 Wired Earphones उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो वायर्ड सॉल्यूशन पसंद करते हैं। यह टाइप-C कनेक्टर, 10mm ड्राइवर, डायनामिक बास और HD माइक्रोफोन के साथ आता है। इसका 1.2 मीटर लंबा केबल और सराउंड साउंड फीचर इसे कॉल्स, मीटिंग्स और म्यूजिक के लिए एक सही विकल्प बनाते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article