टेक एंड गैजेट्स

Lok Sabha Election Result on ECI: आपके मोबाइल पर मिलेगा लोक सभा चुनाव 2024 रिजल्ट का ताजा अपडेट, ऐसे चेक कर सकते हैं कौन जीता-कौन हारा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 3, 2024, 09:26 PM IST

Step to Check Lok Sabha Election Results (कैसे चेक करे लोक सभा चुनाव परिणाम 2024): लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे। नतीजों के साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी अगले पांच साल के लिए किस दल की सरकार बनेगी। सभी 543 लोकसभा सीटों के नतीजे 4 जून को आएंगे। मतदाता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों के बारे में अपडेट रहने के लिए कई तरीके अपना सकते हैं।

Image

Check Lok Sabha Election Results

Photo : iStock

How to check Lok Sabha Election Results (कैसे चेक करे लोक सभा चुनाव परिणाम 2024): 19 अप्रैल से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का दौर एक जून को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया। लोकसभा 2024 के चुनाव में सात चरणों में वोट डाले गए। अब देश के मतदताओं को नतीजे का इंतजार है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे। नतीजों के साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि अगले पांच साल के लिए किस दल की सरकार बनेगी। सभी 543 लोकसभा सीटों के नतीजे 4 जून को आएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: 8 बजे सुबह से शुरू होगी वोटों की गिनती

वोटों की गिनती के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने व्यापक व्यवस्था की है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है। मतदाता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों के बारे में अपडेट रहने के लिए कई तरीके अपना सकते हैं।

इलेक्शन कमीशन: चुनाव आयोग की वेबसाइट

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के ताजा रुझान और नतीजे भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा वास्तविक समय में दर्ज किए गए डेटा के अनुसार उपलब्ध होंगे। मतगणना के दिन ECI की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर देश के नागरिक नतीजे देख सकते हैं।

वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline App)

मतदाता मोबाइल फोन पर वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी चुनाव परिणाम देख सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप को Google Play या Apple ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स 'जीतने वाले, आगे या पीछे' चल रहे उम्मीदवारों और निर्वाचन क्षेत्र-वार या राज्य-वार नतीजे देखने के लिए उपलब्ध फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं।

निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार परिणाम कैसे देखें? (Election Commission of India Chunav Result)

  • चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और रिजल्ट पर क्लिक करें या https://results.eci.gov.in/ पर क्लिक करें।
  • फिर लोकसभा चुनाव परिणाम पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य चुनें और अपना निर्वाचन क्षेत्र देखें।
  • कौन सा उम्मीदवार आगे चल रहा है और कौन पीछे चल रहा है। इसका स्टेटस स्क्रीन पर नजर आएगा। परिणाम आने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार विजेताओं की जानकारी भी इस पेज पर दिखेगी।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article