Lava Yuva 5G Launched In India: घरेलू ब्रांड लावा ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लावा युवा 5जी (Lava Yuva 5G) लॉन्च कर दिया है। बजट फोन में 90Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी है। फोन को 10 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। लावा युवा 5जी के साथ एंड्रॉयड 13 मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिकिकेशन के बारे में...
Lava Yuva 5G: कीमत
लावा युवा 5जी को दो स्टोरेज ऑप्शन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत क्रमशः 9,499 रुपये और 9,999 रुपये है। फोन को 5 जून से अमेजन इंडिया, लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल आउटलेट से खरीदा जा सकेगा।
Lava Yuva 5G: स्पेसिफिकेशन
लावा युवा 5G में 6.5 इंच का IPS डिस्प्ले है, डिस्प्ले के साथ 720p रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T750 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 के साथ क्लीन यूआई मिलता है। यानी आपको कोई ब्लोटवेयर ऐप नहीं मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी एक साल का एंड्रॉयड अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। फोन में 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।
Lava Yuva 5G: कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा सेंसर मिलता है। Lava Yuva 5G में 5,000mAh की बैटरी और टाइप-सी USB केबल के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
