टेक एंड गैजेट्स

दमदार कैमरा और बड़ी डिस्प्ले के साथ आया Lava Blaze X 5G, कीमत मात्र इतनी

Lava Blaze X 5G: इस फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। आप इसे 20 जुलाई से खरीद सकते हैं।

Image

Lava Blaze X 5G (image-Lava)

KEY HIGHLIGHTS
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट
  • फुल एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले
  • 33W फास्ट चार्जिंग

Lava Blaze X 5G: घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने नए मिड रेंज फोन लावा ब्लैज एक्स 5जी (Lava Blaze X 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 15 हजार से कम की शुरुआती कीमत पर आता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 16GB तक रैम और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट की पावर दी गई है। फोन फुल एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Lava Blaze X 5G Price: कीमत

फोन को स्टारलाइट पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये (4GB + 128GB) है। वहीं 6GB और 8GB रैम वाले वेरियंट की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इसे 20 जुलाई से Lava ई-स्टोर और Amazon से खरीदा जा सकेगा।

Lava Blaze X 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

लावा ब्लैज एक्स 5जी में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8 जीबी तक रैम (जिसे 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज है।

Lava Blaze X 5G Camera: कैमरा और बैटरी

लावा के नए फोन में डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी के लिए 5जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, IP52 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article