टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ देसी Lava Agni 2 5G फोन; कीमत, कैमरा और प्रोसेसर मिलेगा दमदार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 16, 2023, 01:18 PM IST

Lava Agni 2 5G Price: लावा अग्नी 2 5G (Lava Agni 2 5G) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। ये भारत की स्मार्टफोन कंपनी है जिसने अपने अग्नी (Agni) सीरीज के तहत नया फोन लॉन्च किया है।

Image

Lava Agni 2 5G फोन

Photo : iStock

Lava Agni 2 5G Price: लावा अग्नी 2 5G (Lava Agni 2 5G) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। ये भारत की स्मार्टफोन कंपनी है जिसने अपने अग्नी (Agni) सीरीज के तहत नया फोन लॉन्च किया है। इस नए फोन में 6.78 इंच की एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। इसके डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर और 16GB तक के वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। इसमें 13 5G बैंड मिलते हैं। Lava Agni 2 5G में चार रियर कैमरे का सपोर्ट दिया गया है।

Lava Agni 2 5G की कीमत

लावा अग्नी 2 5G की कीमत 21,999 रुपये है। फोन के साथ कंपनी सभी प्रमुख क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये की फ्लैट छूट दे रही है। फोन को 24 मई से अमेजन प्लेटफॉर्म से स्पेशल ऑफर के तहत 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशन

लावा के नए फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर, एचडीआर 10 और एचडीआर 10+ और वाइडवाइन एल1 को सपोर्ट है। Lava Agni 2 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 7050 से लैस किया गया है।

इतनी मिलेगी मेमोरी

फोन में 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। फोन को एंड्रॉयड 13.0 के साथ पेश किया गया है। कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के एंड्रॉयड अपडेट भी देने वाली है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे का सपोर्ट है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है। Lava Agni 2 5G में 4700 एमएएच की बैटरी और 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article