टेक एंड गैजेट्स

8,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है JioPhone 5G, सामने आई नई रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 03:10 PM IST

भारत में जल्द ही 5G नेटवर्क दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में लोगों को इसके लिए 5G स्मार्टफोन की जरूरत भी होगा। इस बीच एक नई रिपोर्ट में ये पता चला है कि जियो काफी सस्ते में 5G फोन लॉन्च कर सकता है।

Image

इतने सस्ते में आ सकता है JioPhone 5G

JioPhone 5G की कीमत भारत में 8,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक रखी जा सकती है। ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जियो का ये अपकमिंग हैंडसेट कई वेरिएंट्स, अलग-अलग स्क्रीन साइज और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। JioPhone 5G की कीमत आम ग्राहकों को पसंद आएगी।

Counterpoint Research की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग JioPhone 5G की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच होगी। उम्मीद की जा रही है कि बड़े पैमाने पर 4G स्मार्टफोन यूजर्स को टारगेट करने से पहले जियो 5G नेटवर्क के फैलने का इंतजार करेगा।

JioPhone 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

एक पुरानी रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि रिलायंस जियो के हैंडसेट को कई वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक ये फोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलेगा और इसमें 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का होगा। साथ ही यहां 2MP मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसके फ्रंट में 8MP कैमरा सेल्फी के लिए दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, JioPhone 5G में 32GB स्टोरेज दिया जाएगा। कार्ड की मदद से इसे बढ़ाया जा सकेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड होगा। वहीं, इसकी बैटरी 5,000mAh की होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article