टेक एंड गैजेट्स

Jio की इस सर्विस में रिचार्ज प्लान से ज्यादा मिलते हैं ऑफर्स, Free Calling और Data की टेंशन हुई खत्म

अब सिर्फ एक रिचार्ज के खर्च में घर के कई सदस्य हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल कर पाएंगे और साथ में फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। आइए आपको जियो के एक सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।

Image

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आज के समय में स्मार्टफोन्स हर किसी की बेसिक जरूरत बन चुके हैं। आज के समय में लगभग हर घर में हर एक व्यक्ति के पास पर्सनल स्मार्टफोन होता है। जब से रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ी हैं तब से एक साथ कई सारे नंबर रिचार्ज कर पाना थोड़ा मुश्किल वाला काम हो चुका है। अगर आपके घर में कई लोग हैं और सभी डेटा इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप महंगे रिचार्ज के खर्च से भी बच जाएंगे और सभी लोगों को डेटा की सुविधा भी मिल जाएगी।

अगर आपके घर में इंटरनेट डेटा की खपत अधिक है तो आप जियो की एयर फाइबर सर्विस ले सकते हैं। जियो एयर फाइबर में कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत में कई सारे ऑफर्स उपलब्ध कराती है। सिर्फ एक रिचार्ज के खर्च में घर के कई सदस्य हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल कर पाएंगे और साथ में फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। आइए आपको एयर फाइबर के किफायती प्लान के बारे में बताते हैं।

एयर फाइबर प्लान ने कराई मौज

रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एयर फाइबर में कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी सुविधा और सहूलियत के मुताबिक प्लान को चुन सकते हैं। जियो की लिस्ट में 888 रुपये का एक धमाकेदार एयर फाइबर प्लान मौजूद है। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा इसमें मिलने वाले फ्री ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन है।

अगर आप कम खर्च में कई सारे मोबाइल में इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जियो एयर फाइबर के 888 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान में कंपनी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30Mbps की हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। मोबाइल इंटरनेट स्पीड की तुलना में आपको इसमें कहीं ज्यादा स्पीड देखने को मिलेगी।

Free OTT Subscription

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो प्लान में 30 दिनों के लिए 13 से अधिक पॉपुलर ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें Jio Cinema, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, Lionsgate Play, Sun Nxt, Hoichoi, Discovery+, ShemarooMe, Alt Balaji, Eros Now, Epic On और Docubay जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें Netflix Basic (1 डिवाइस), Amazon Prime Lite, Jio Cinema Premium और YouTube Premium का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

फ्री कॉलिंग के साथ 800 से ज्यादा चैनल का एक्सेस

30Mbps की अनलिमिटेड हाई स्पीड कनेक्टिविटी आपके कई सारे काम आसानी से पूरे होने वाले हैं। ओटीटी सब्सक्रिप्शन के अलावा इस प्लान में आपको डिजिटल टीवी जैनल्स का भी एक्सेस मिलेगा। आप प्लान के साथ 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स को फ्री में देख पाएंगे। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के इस एयर फाइबर में आपको फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। आप बिना टेंशन के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। जियो एयर फाइबर प्लान में यूजर्स को लॉन्ग टर्म प्लान लेने पर 7 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी ऑफर कर रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article