टेक एंड गैजेट्स

Aadhaar से नहीं जुड़ा है IRCTC Account तो नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, यहां जानें लिंक करने का पूरा प्रॉसेस

Indian Railways की तरफ से यह कदम ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े और ब्लैक मार्केटिंग को खत्म करने के उद्देश्य से उठाया गया है। रेलवे के मुताबिक इस कदम से न सिर्फ यात्रियों की पहचान स्पष्ट होगी बल्कि टिकट बुकिंग में पारदर्शिता भी आएगी।

Image

IRCTC अकाउंट का अब आधार से लिंक होना अनिवार्य है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

देश में यात्रा करने के लिए ट्रेन सबसे सरल और सुगम साधन है। हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिकांश लोग रिजर्वेशन करा कर सीट की बुकिंग करते हैं। अगर आप भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रेलवे ने हाल ही में टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब जनरल और तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाई नहीं है तो आप तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। Indian Railways की तरफ से यह कदम ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े और ब्लैक मार्केटिंग को खत्म करने के उद्देश्य से उठाया गया है। रेलवे के मुताबिक इस कदम से न सिर्फ यात्रियों की पहचान स्पष्ट होगी बल्कि टिकट बुकिंग में पारदर्शिता भी आएगी।

अगर आपने अपने अकाउंट को आधार से वेरिफाई नहीं किया है तो टिकट बुकिंग के दौरान आपको समस्या हो सकती है। इसलिए आपको तुरंत अपना अकाउंट वेरिफाई कर लेना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने आधार कार्ड से IRCTC अकाउंट को वेरिफाई कर सकते हैं।

IRCTC अकाउंट को आधार के साथ जोड़ने का फुल प्रॉसेस

  • IRCTC Account को Aadhaar से वेरिफाई करने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको IRCTC यूजरनेम और पासवर्ड यूज करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपको वेबसाइट पर दिख रहे प्रोफाइल के आइकन पर टैप करना होगा।
  • यहां पर आपको आधारर लिंक करें का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।
  • अब आपसे आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • नेक्स्ट स्टेप में आपको अपना 12 अंक वाला यूनिक आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको चेकबॉक्स पर टिक करके OTP भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी सेंड किया जाएगा।
  • OTP वेरिफाई करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

विंडो टिकट बुकिंग के नियम में भी हुआ बदलाव

आपको बता दें कि इंडियन रेलवे की तरफ से न सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है बल्कि विंडो टिकट के नियमों में भी बदलाव किया है। अगर आप PRS काउंटर से टिकट की बुकिंग कराते हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। अब काउंटर टिकट में भी ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए अब आपका लेटेस्ट मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article