Jio इस वक्त देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास करीब 52 करोड़ यूजर्स हैं और सबसे ज्यादा यूजर्स अपने नंबर को चालू रखने के लिए परेशान हैं, क्योंकि जियो या किसी भी अन्य टेलीकॉम कंपनी के पास ऐसा कोई रिचार्ज प्लान नहीं है जो सस्ता हो और सिर्फ इनकमिंग की सुविधा वाला हो।
खैर अगर आप Jio के ग्राहक हैं और बार-बार महंगे रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो हम आपको एक सस्ता और काम का तरीका बताने जा रहे हैं। आमतौर पर लंबे समय तक रिचार्ज न करने पर सिम डिएक्टिवेट होने का खतरा रहता है, लेकिन अब सिर्फ 44 रुपये खर्च करके आप अपनी सिम को लंबे समय तक एक्टिव रख सकते हैं।
90 दिन तक बिना रिचार्ज भी रहेगा नंबर चालू
जियो के नियमों के मुताबिक, अगर किसी सिम पर 90 दिनों तक कोई एक्टिविटी नहीं होती, तो उसे बंद किया जा सकता है, लेकिन अगर इस दौरान थोड़ी भी डेटा या कॉल गतिविधि होती है, तो यह अवधि फिर से रीसेट हो जाती है। यही ट्रिक यूजर्स के काम आ रही है।
11 रुपये का डेटा प्लान बना सहारा
जियो का 11 रुपये वाला डेटा पैक इस मामले में सबसे सस्ता विकल्प बनकर सामने आया है। इस प्लान में 1 घंटे के लिए 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। भले ही इसकी वैधता सिर्फ 1 घंटे की हो, लेकिन इस दौरान थोड़ा सा इंटरनेट इस्तेमाल करना ही काफी है, क्योंकि इसे “एक्टिविटी” माना जाता है।
कैसे बढ़ती है सिम की वैधता
जैसे ही आप 11 रुपये का प्लान लेकर थोड़ा डेटा इस्तेमाल करते हैं, आपके नंबर की एक्टिविटी दर्ज हो जाती है। इससे आपको फिर से 90 दिनों की नई अवधि मिल जाती है, जिसमें आपका सिम बंद नहीं होगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े या बेस प्लान की जरूरत नहीं होती।
सालभर में सिर्फ 44 रुपये का खर्च
अगर आप हर 90 दिन में एक बार 11 रुपये का रिचार्ज करते हैं, तो सालभर में कुल खर्च सिर्फ 44 रुपये आता है यानी बेहद कम कीमत में आप अपने सेकेंडरी या बैंक से जुड़े नंबर को चालू रख सकते हैं।
इनकमिंग कॉल और SMS पर नहीं पड़ेगा असर
इस दौरान बिना किसी एक्टिव प्लान के भी आपके नंबर पर इनकमिंग कॉल और SMS आते रहते हैं। खासतौर पर OTP जैसी जरूरी सेवाएं बिना रुकावट मिलती रहती हैं, जो बैंकिंग या अन्य जरूरी कामों के लिए फायदेमंद है।
यूजर्स के लिए जरूरी सलाह
ध्यान रखें कि 90 दिन की समय सीमा को मिस न करें। अगर इस अवधि में कोई भी एक्टिविटी नहीं हुई, तो सिम बंद हो सकता है और नंबर किसी अन्य यूजर को दिया जा सकता है। इसलिए समय रहते ₹11 का छोटा रिचार्ज करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
