Jio new prepaid plan: यदि आप जियो यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो ने 2 महीना पहले ही अपने सभी रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई हैं, लेकिन अभी भी कुछ प्रीपेड प्लान ऐसे हैं जो बहुत कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर करते हैं। हम बात कर रहे हैं जियो के 895 रुपये वाले प्लान के बारे में। चलिए जानते हैं जियो के इस खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में...
Jio Rs 895 प्लान के फायदे
हाल ही में पेश किया गया 895 रुपये का प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने बजट में ज्यादा दिन की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के टेलीकॉम सर्विस को चालू रखा जाता है। यानी यदि आप दो सिम रखते हैं तो भी यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
Jio Rs 895 प्लान में क्या-क्या मिलता है
सबसे पहले तो इस प्लान में आपको 11 महीने की अवधि के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी इस प्लान की वैलिडिटी 11 महीने (336 दिन) के लिए मिलती है। इसके अलावा प्लान में हर 28 दिन में 2GB डेटा मिलता है। यानी यूजर्स इंटरनेट से कनेक्ट रह सकते हैं, कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं, वेब ब्राउज कर सकते हैं और ऑनलाइन एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं।
फ्री SMS और जियो एप का एक्सेस
इसके अलावा 895 रुपये से रिचार्ज कराने के बाद आपको 28 दिनों के लिए 50 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा, जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा सहित प्रीमियम सर्विस को भी एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि, जियो सिनेमा प्रीमियम के लिए आपको प्लान खरीदना होगा।
