टेक एंड गैजेट्स

Jio 5G Plans: जियो ने लॉन्च किए 3 नए 5G डेटा बूस्टर प्लान, जानें कीमत और फायदे

Jio 5G Data Booster Plans Launched In India: रिलायंस जियो ने तीन नए डेटा बूस्टर प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसकी वैधता यूजर के बेस एक्टिव प्लान जितनी ही है।

Image

Jio 5G Plans (Image-Istock)

KEY HIGHLIGHTS
  • जियो लाया 5G डेटा बूस्टर प्रीपेड प्लान
  • 4G डेटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा
  • 51 रुपये शुरुआती कीमत

Jio 5G Data Booster Plans Launched In India: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए 5G डेटा बूस्टर प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। नए प्लान 61 रुपये वाले डेटा बूस्टर प्लान की तरह ही डेटा पैक ऑफर करते हैं। बता दें कि कंपनी पहले 61 रुपये में 6GB डेटा ऑफर करती थी। अब कंपनी ने तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान की वैधता यूजर के बेस एक्टिव प्लान जितनी ही है।

क्या है जियो के नए 5G प्लान की कीमत

जियो के नए डेटा बूस्टर प्रीपेड प्लान की शुरुआती कीमत 51 रुपये है। इसके अलावा दो अन्य प्लान की कीमत 101 रुपये और 151 रुपये है। अगर आप 5G चाहते हैं तो इन प्लान को जियो के अपने रेगुलर वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान के ऊपर रिचार्ज किया जा सकता है। हालांकि, ये 479 रुपये और 1899 रुपये वाले प्लान पर काम नहीं करेंगे।

51 रुपये वाले 5G डेटा बूस्टर प्लान के फायदे

रिलायंस जियो के 51 रुपये वाले प्लान में 3GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसकी वैधता यूजर के बेस एक्टिव प्लान जितनी ही है। जिन यूजर्स के पास 1.5GB/दिन वाला प्लान है और 1 महीने तक की वैधता है, वे अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए 51 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं।

101 और 151 रुपये वाले प्लान के फायदे

जियो के 101 रुपये वाले प्लान में 6GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। यह प्लान केवल उन्हीं यूजर्स के लिए है जिनके पास 1GB डेली डेटा प्लान या 1.5GB डेली डेटा प्लान है जिसकी वैधता एक महीने या दो महीने के लिए है। वहीं 151 रुपये के डेटा बूस्टर प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G के साथ 9GB 4G डेटा मिलता है। यह प्लान दो महीने और तीन महीने के एक्टिव प्लान वाले यूजर्स के लिए है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article