टेक एंड गैजेट्स

336 दिन तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio के करोड़ों यूजर्स की खत्म हुई बड़ी टेंशन

Jio अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करत हैं तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। कंपनी के पास अब ग्राहकों के लिए 11 महीने चलने वाला सबसे सस्ता प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में आपको कई सारे फायदे मिलने वाले हैं।

Image

जियो के पास सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Jio ka Sasta Annual Pan: बिना रिचार्ज प्लान के हमारा महंगा स्मार्टफोन एक कबाड़ के डिब्बे की तरह होता है। लेकिन, हर महीने महंगा रिचार्ज प्लान लेकर अब मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपन रिलायंस जियो ने अब करोड़ों यूजर्स को महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत दे दी है। जियो की लिस्ट में अब यूजर्स को करीब एक साल तक चलने वाला सबसे सस्ता प्लान भी मिलता है।

जब से रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ी हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियो ने लिस्ट में दो महीने से अधिक दिनों तक चलने वाल प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। अगर आप जियो के यूजर हैं तो आपकी बहुत बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। Jio के पोर्टफोलियो में अब एक ऐसा प्लान भी आ गया है जो कम कीमत में आपको बार-बार मंथली प्लान लेने के झंझट से झुटकारा दिला देगा।

Jio के सस्ते प्लान ने दे दी बड़ी राहत

अगर आप एक बार में पूरे साल के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो जियो के सबसे किफायती 1748 रुपये के एनुअल प्लान की तरफ से जा सकते हैं। दो हजार रुपये से कम कीमत के इस प्लान ने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। इस रिचार्ज प्लान से आप 11 महीने के लिए एक बार में ही टेंशन फ्री हो जाएंगे। कंपनी इसमें आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। अब आप सिर्फ एक प्लान लेकर पूरे साल दिल खोलकर अपनों के साथ कॉलिंग कर सकते हैं।

जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सभी नेटवर्क के लिए फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। आप जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के नेटवर्क पर पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 3600 फ्री एसएमएस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इसमें कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। अगर आप टीवी चैनल्स देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही आपको जियो एआई क्लाउड की भी सुविधा मिलती है।

इन यूजर्स के लिए है यह रिचार्ज प्लान

जियो का 336 दिन वाला यह रिचार्ज प्लान सेलेक्टेड यूजर्स के लिए है। दरअसल कई सारे ऐसे मोबाइल यूजर्स भी हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती। उन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए एक सस्ता रिचार्ज प्लान चाहिए। ग्राहकों की इसी जरूरत को देखते हुए टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की तरफ से निर्देश के बाद जियो ने 336 दिनों का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article