टेक एंड गैजेट्स

Tech Layoffs: जैक डोर्सी की फिनटेक फर्म ब्लॉक ने 1,000 कर्मचारियों को भेजा घर

Fintech Firm Block Layoffs: डोर्सी ने इंटरनल मेमो में लिखा, "हम जानते हैं कि हमें कार्रवाई करने की जरूरत है, हम इसे तुरंत कर लेना चाहते हैं न कि चीजों को हमेशा के लिए यूं ही पड़े रहने देना चाहते हैं।''

Image

Tech Layoffs

Photo : iStock

Fintech Firm Block Layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर थम नहीं रहा है। अब जैक डोर्सी की फाइनेंशियल कंपनी ब्लॉक ने करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इस छंटनी में कंपनी की कैश ऐप, आफ्टरपे और स्क्वायर सब्सिडियरी कंपनियों के कर्मचारी प्रभावित होंगे। इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 1,000 कर्मचारी, यानी कंपनी के कार्यबल के 10 प्रतिशत लोग इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं।

डोर्सी ने कहा- कार्रवाई की जरूरत है

डोर्सी ने इंटरनल मेमो में लिखा, "हम जानते हैं कि हमें कार्रवाई करने की जरूरत है, हम इसे तुरंत कर लेना चाहते हैं न कि चीजों को हमेशा के लिए यूं ही पड़े रहने देना चाहते हैं।''

ब्लॉक में लगातार हो रही छंटनी

टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अर्निंग कॉल में, ब्लॉक ने कहा था कि वह 2023 की तीसरी तिमाही में अपने कर्मचारियों की संख्या 13,000 से घटाकर इस साल के अंत तक 12,000 तक कर देगा। पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस कैश ऐप के राजस्व में काफी गिरावट आई है।

इस बीच, इसकी 'बाय नाउ, पे लेटर' (बीएनपीएल) सर्विस आफ्टरपे, जिसे ब्लॉक ने 2021 में 29 बिलियन डॉलर में हासिल किया था, ने गंभीर नुकसान दर्ज किया है। स्क्वायर को कई मोर्चों पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है, जिसमें फिसर्व के क्लोवर, टोस्ट और स्ट्राइप शामिल हैं। ब्लॉक ने 2023 की तीसरी तिमाही में 5.62 बिलियन डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जिसमें बिटकॉइन होल्डिंग्स पर 44 मिलियन डॉलर का लाभ हुआ।

2009 में शुरू हुई ब्लॉक

पिछले साल सितंबर में, डोर्सी को ब्लॉक (जिसे पहले स्क्वायर कहा जाता था) का प्रमुख और अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसकी उन्होंने 2009 में सह-स्थापना की थी। डोर्सी का पद तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष और चेयरपर्सन से बदलकर ब्लॉक प्रमुख और चेयरपर्सन कर दिया गया।

2021 में बदला था नाम

ब्लॉक ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को एक फाइलिंग में कहा, "डोर्सी की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं होगा और वह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करना जारी रखेंगे।" दिसंबर 2021 में, डोर्सी की वित्तीय सेवा कंपनी स्क्वायर ने अपना नाम बदलकर ब्लॉक करने की घोषणा की।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article