टेक एंड गैजेट्स

7500mAh बैटरी, 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 11, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

iQOO Neo 11 को कंपनी ने मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल चिपसेट के साथ शानदार डिस्प्ले और तगड़ा कैमरा सेटअप दिया है। इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Image

आईक्यू ने बाजार में लॉन्च किया एक और धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

2025 का पूरा साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। इस साल हमें हर एक सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स देखने को मिले। साल खत्म होने में अब सिर्फ दो महीने का समय बचा लेकिन स्मार्टफोन के लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच चीन की दिग्गज कंपनी आईक्यू ने अपने फैंस और ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन iQOO Neo 11 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है।

iQOO Neo 11 को कंपनी ने फिलहाल अभी चीन के मार्केट में पेश किया है लेकिन भारत में जिस तरह से इसकी फैन फॉलोइंग उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही इस भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। आइए आपको iQOO Neo 11 के वेरिएंट, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

iQOO Neo 11 की कीमत

iQOO Neo 11 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने CNY 2,599 यानी लगभग 32,500 रुपये में लॉन्च किया है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 38,500 रुपये) 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 (लगभग 36,000 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएं की कीमत CNY 3,299 (लगभग 41,000 रुपये) और सीरीज के टॉप मॉडल 16GB + 1TB स्टोरेज की कीमत CNY 3,799 (लगभग 47,000 रुपये) है।

iQOO Neo 11 के स्पेसिफिकेशन्स

  • iQOO Neo 11 में कंपनी ने 6.82 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है जो कि आपको स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है।
  • मल्टी टास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है।
  • iQOO Neo 11 में कंपनी ने 256GB से लेकर 1TB स्टोरेज का सपोर्ट दिया है।
  • iQOO Neo 11 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है।
  • इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है जो कि एक अल्ट्रा वाइड सेंसर है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंगके लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • iQOO Neo 11 में 7500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें- Megapixel क्या होता है और अच्छी फोटो के लिए क्या यही एक जरूरी चीज है? दूर कर लें यें गलतफहमी
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article