टेक एंड गैजेट्स

जल्द भारत में लॉन्च होगा iQOO Neo 10, 2-2 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी से हो सकता है लैस

iQOO Neo 10: iQOO Neo 10 में 6.78 इंच FHD+ 1.5K AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 Hz है। यह Schott Diamond Shield ग्लास प्रोटेक्शन से प्रोटेक्टेड हो सकता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट के साथ Q1 चिपसेट और 7K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।

Image

iQOO Neo 10

iQOO Neo 10: नियो 10आर के बाद, iQOO ने भारत में नियो 10 (iQOO Neo 10) को पेश करने की तैयारी कर ली है। X पर कंपनी ने स्मार्टफोन का पहला लुक शेयर करते हुए इस फोन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। बता दें कि डिवाइस को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी वेरियंट में 7,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 और कस्टम Q1 चिप का सपोर्ट मिलता है।

iQOO Neo 10 के संभावित स्पेसिफिकेशन

डिजाइन के मामले में iQOO Neo 10 मार्च में भारत में लॉन्च किए गए Neo10R से काफी मिलता-जुलता है। फोन में डुअल टोन फिनिश के साथ एक स्क्वरिकल कैमरा सेटअप है जो एक डॉटेड लाइन द्वारा अलग किया गया है। फोन के लीक्स भी सामने आए हैं। iQOO Neo 10 की भारत में कीमत लगभग 35,000 रुपये हो सकती है।

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच FHD+ 1.5K AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 Hz है। यह Schott Diamond Shield ग्लास प्रोटेक्शन से प्रोटेक्टेड हो सकता है। फोन की मोटाई 8.09mm और वजन लगभग 209 ग्राम होने की उम्मीद है। यह पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग प्राप्त कर सकता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (ऑप्टिकल सेंसर) की सुविधा हो सकती है।

डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट के साथ Q1 चिपसेट और 7K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Android 15 आधारित FunTouch OS 15 और IP65 सर्टिफिकेशन मिल सकता है।

फोन में 7,000 mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी शूटर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। डिवाइस के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article