टेक एंड गैजेट्स

iQOO 15 Ultra में मिलने वाले हैं शानदार फीचर्स, फरवरी लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा

iQOO 15 Ultra को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। स्मार्टफोन के मार्केट में आने से पहले ही कंपनी के एक सीनियर मैनेजर ने इसके कुछ खास गेमिंग फीचर्स के बारे में खुलासा कर दिया है।

Image

आईक्यू के अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को मिलेंग कई सारे फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

iQOO जल्द ही अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। कंपनी की तरफ से ऐलान कर दिया गया है कि उनका अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra होगा। आईक्यू ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि iQOO 15 Ultra को फरवरी के महीने में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फैंस को कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

iQOO 15 Ultra को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। स्मार्टफोन के मार्केट में आने से पहले ही कंपनी के एक सीनियर मैनेजर ने इसके कुछ खास गेमिंग फीचर्स के बारे में खुलासा कर दिया है। आईक्यू के आने वाले स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि iQOO 15 Ultra में टच-बेस्ड शोल्डर ट्रिगर्स दिए जाएंगे, जिससे गेम खेलने का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा।

सामने आई जानकारी के मुताबिक iQOO 15 Ultra में कैपेसिटिव टच शोल्डर ट्रिगर्स दिए जाएंगे, इन ट्रिगर्स को स्मार्टफोन के बाएं और दाएं फ्रेम में सेट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि गेम खेलते समय उंगलियां अपने-आप सही जगह पर आ जाएं।

ट्रिगर्स में मिलेंग शानदार फीचर्स

अगर आप गेमिंग करते हैं तो आपको आईक्यू के इस स्मार्टफोन में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इन ट्रिगर्स की मदद से शूटिंग, रेसिंग और बैटल रॉयल जैसे गेम खेलना ज्यादा आसान और सटीक हो जाएगा। ट्रिगर्स में कस्टम मैपिंग फीचर भी मिलेगा, यानी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से शॉर्टकट, कॉम्बो और अलग-अलग फंक्शन्स को इनमें सेट कर पाएंगे। इसके अलावा, ये ट्रिगर्स 600Hz सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेंगे, जिससे गेमिंग के दौरान टच रिस्पॉन्स काफी तेज और स्मूथ मिलेगा।

गेमिंग का मजा होगा दोगुना

रियल गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए आईक्यू ने iQOO 15 Ultra में हैप्टिक फीडबैक का फीचर भी शामिल किया है। इसके लिए स्मार्टफोन में एक खास तरह की लीनियर मोटर का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही आप ट्रिगर्स का इस्तेमाल करेंगे आपको फोन में हल्का का कंपन महसूस होगी इससे आपको फिजिकल ट्रिगर्स जैसा एहसास मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article