अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन आईक्यू अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि iQOO 15 होगा। आईक्यू की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कंफर्म किया जा चुका है। iQOO ने लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन व कुछ प्रमुख फीचर्स को सोशल मीडिया पर टीज करके बड़ी हलचल मचा दी है।
आईक्यू का अपकमिंग iQOO 15 बाजार में एक प्रीमियम और दमदार स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री कर सकता है। यह स्मार्टफोन स्टाइलिश डिजाइन दौर अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। कंपनी ने इसके रियर पैनल पर बाएं कोने में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया है। इस कैमरा मॉडल्यूल के चारो तरफ आपको LED लाइट का फंक्शन भी देखने को मिलेगा।
लॉन्च से पहले ही आईक्यू का यह अपकमिंग स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में iQOO 15 को पॉपुलर बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।
Geekbench लिस्टिंग से मिली जानकारी
GSM Arena की रिपोर्ट के अनुसार, iQOO 15 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में इसे 3,824 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,402 नंबर्स गेन किए हैं। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 16GB RAM तक का सपोर्ट मिलता है। लीक्स बताती हैं कि आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा।
डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी
iQOO 15 में Samsung की QHD+ डिस्प्ले मिलने की संभावना है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। इस ट्रिपल कैमरा सेटअप में आपको टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है।
iQOO 15 में मिलने वाली बैटरी की बात करें तो इसे कंपनी 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन को जल्दी चार्ज करनेके लिए इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए सिम कार्ड स्लॉट, ई-सिम सपोर्ट, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।
