टेक एंड गैजेट्स

7,000mAh की बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा, iQOO 15 की भारत में शुरू हुई प्री-बुकिंग, इस दिन होने जा रहा है लॉन्च

iQOO 15 को कंपनी काफी दिनों से टीज कर रही है। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की तरफ से माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। स्मार्टफोन को कंपनी Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी इसलिए इसमें आपको धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

iQOO 15 Launch (1)

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में गेमर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

2025 का साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। इस साल गूगल, सैमसंग और एप्पल की तरफ से एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। यह सिलसिला अभी रुकने वाला है। साल खत्म होते-होते कुछ और तगड़े स्मार्टफोन्स बाजार में दस्तक देने वाले हैं जिसमें iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भी शामिल होगा। आईक्यू का यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में इसी महीने दस्तक देने वाला है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं।

iQOO 15 को कंपनी काफी दिनों से टीज कर रही है। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की तरफ से माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इससे इसमें मिलने वाले फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का भी खुलासा हो चुका है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी इसलिए इसमें आपको धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू

iQOO 15 को कंपनी भारतीय बाजार में 26 नवंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है। मतलब सिर्फ एक सप्ताह का इंतजार और फिर आपको यह फोन बाजार में दिख जाएगा। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसकी प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की तरफ से इसके लिए प्रीयारिटी पास भी पेश किया गया है। इसे कंपनी 1000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। आप iQOO के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से प्री बुकिंग करवा सकते हैं।

वीवो के सब ब्रैंड आईक्यू ने अपकमिंग iQOO 15 को गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इस स्मार्टफोन में आपको गेमिंग के लिए एक नया गेम लाइव स्ट्रीमिंग टूल मिलेगा। इस टूल की मदद से आप बिना किसी एक्स्ट्रा हॉर्डवेयर के लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप से मोबाइल को कनेक्ट करके गेमप्ले की स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। अगर आप डेली रूटीन वर्क के साथ गेमिंग के लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो iQOO 15 एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन्स

  • iQOO 15 में कंपनी 6.85 इंच की एमोलेड स्क्रीन दे सकती है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • डिस्प्ले में आपको 2K रेजोल्यूशन और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा जो कि OriginOS 6 पर रन करेगा।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा।
  • फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
यह भी पढ़ें- 365 दिन तक Airtel का सिम रहेगा एक्टिव, कंपनी लाई अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article