टेक एंड गैजेट्स

iQOO 15, 15R और Neo 10 की कीमत एक बार फिर बढ़ी, खरीदने के लिए खर्च करना होगा मोटा पैसा

iQOO ने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने एक बार फिर से iQOO 15, 15R और Neo 10 की कीमतें बढ़ा दी है। कंपनी ने दो सप्ताह के अंदर ही दोबारा कीमतों में इजाफा किया है।

Image

आईक्यू ने एक बार फिर से बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप आईक्यू का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल आईक्यू ने एक बार फिर से अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी की तरफ से जिन स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है उनमें iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 शामिल हैं। अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

आपको बता दें कि कंपनी महज दो सप्ताह के अंदर ही दोबारा स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोती करके करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में जो स्मार्टफोन्स अफोर्डेबल प्राइस रेंज की वजह से जमकर पॉपुलर थे उन्हें खरीदने के लिए अब हजारों रुपये ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। आइए आपको बता दें कि अब आपको इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए कितना एक्स्ट्रा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

iQOO 15 की नई कीमत

iQOO 15 का बेस वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 72,999 रुपये में लॉन्च किया था। पहली बार प्राइस बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 74,999 रुपये हो गई थी। अब जब दोबारा कीमतें बढ़ी हैं तो इसे खरीदने के लिए आपको 76,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB के साथ आता है। इसे कंपनी ने79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़ाकर 81,999 रुपये कर दी गई थी। अब दोबारा कीमतें बढ़ने के बाद इसे आप 83,999 रुपये में खरीद पाएंगे। लॉन्च के मुकाबले अब यह मॉडल कुल 4,000 रुपये महंगा हो चुका है.

iQOO 15R की नई कीमत

iQOO 15R के सभी स्टोरेज वेरिएंट अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। कंपनी ने कीमतों में करीब 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गई है।
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल अब 54,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 61,999 रुपये रखी गई है।
अगर लॉन्च के समय की कीमतों से तुलना करें, तो अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत में लगभग 5,000 रुपये से 9,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

iQOO Neo 10 की नई कीमत

iQOO Neo 10 के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 46,999 रुपये में मिल रहा है। लॉन्च के समय इन वेरिएंट्स की कीमत 33,999 रुपये और 35,999 रुपये थी। इस तरह कंपनी ने मॉडल के आधार पर कीमतों में करीब 8,000 रुपये से 11,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article