दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग डिवाइस iQOO 15 5G होगा। अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ दिन का इंतजार कर लीजिए। आपको बहुत जल्द यह स्मार्टफोन बाजार में देखने को मिलने वाला है। आईक्यू की तरफ से स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है।
iQOO 15 को कंपनी नवंबर के महीने में लॉन्च करने जा रही है। अगर आप गेमिंग करते हैं या फिर मल्टी टास्किंग के लिए एक पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ दस्तक देगा। सिर्फ प्रोसेसर ही नहीं बल्कि कैमरा डिपॉर्टमेंट के मामले भी यह स्मार्टफोन काफी तगड़ा होने वाला है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
iQOO 15 को कंपनी की तरफ से पिछले सप्ताह चीन के मार्केट में पेश किया गया था। अब इसे कंपनी भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन को 26 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बाजार में एंट्री होने से सैमसंग, वीवो, ओप्पो और रियलमी की टेंशन बढ़ सकती है। iQOO 15 मिडरेंज बजट में इन ब्रैंड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
iQOO 15 के संभावित फीचर्स
iQOO 15 में मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 6.8 इंच का 2K डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें एमोलेड पैनल होने की संभावना है। वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी मिलेगा। गेमिंग जैसे टास्क को आसान बनाने के लिए कंपनी इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है। इसकी डिस्प्ले में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 50+50 मेगापिक्सल के सेंसर मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
