भारत में स्टारलिंक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जल्द ही भारत में स्टारलिंक की सर्विस शुरू हो सकती है। स्टारलिंक को लेकर हर कुछ न कुछ अपडेट जरूर सामने आ रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जो करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकती है। Apple और SpaceX मिलकर आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा फीचर रोलआउट कर सकती हैं जिसमें आईफोन यूजर्स को डायरेक्ट फोन पर ही स्टारलिंक इंटरनेट फीचर सपोर्ट मिल सकता है।
आपको बता दें कि एप्पल ने अभी तक अपने आईफोन्स के लिए ग्लोबल स्टार के साथ काम किया है। ग्लोबलस्टार ही आईफोन्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराता है जिससे इमरजेंसी वाला SOS फीचर काम करता है। लेकिन अब नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग आईफोन में स्टारलिंक इंटरनेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
आईफोन यूजर्स को मिलेगा Starlink का फीचर!
The Information की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुकाबिक 2026 में लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro में यूजर्स को Starlink इंटरनेट का सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह रिपोर्ट सच होती है तो करोड़ों आईफोन्स लवर्स के लिए यह एक गेम चेंजिंग वाला स्टेप्स साबित हो सकता है। इससे एप्पल आईफोन यूजर्स को कई सारी सुविधाएं मिल पाएंगी।
आपको बता दें कि आईफोन यूजर्स अभी तक डायरेक्ट स्टारलिंक का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे। इसके लिए मोबाइल यूजर्स को T-Mobile नेटवर्क से जुड़ना जरूरी था। Apple की तरफ से अभी तक SpaceX के साथ कोई डायरेक्ट पार्टनरशिप नहीं थी जिससे आईफोन यूजर्स आसानी से स्टारलिंक के जरिए इंटरनेट चला सकें। लेकिन अब लीक रिपोर्ट के मुताबिक टेक जायंट एप्पल इस दिशा में कदम उठाने के तैयारी कर रही है।
बिना नेटवर्क चलेगा इंटरनेट
अगर Apple और SpaceX के बीच पार्टनरशिप होती है तो iPhone 18 Pro के साथ-साथ iPhone 18 Pro Max में भी Starlink इंटरनेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। मतलब आईफोन यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क के ही अपने फोन में इंटरनेट चला सकेंगे। यह फीचर उन क्षेत्रों में काफी कारगर होने वाला है जहां नेटवर्क की समस्या की होती है। इस पार्टनरशिप से दोनों ही कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। जहां एप्पल स्टारलिंक को जोड़कर अपने आईफोन्स को दूसरे से यूनिक बनाएगा तो वहीं स्टारलिंक को आईफोन के जरिए करोड़ों लोगों तक अपनी सर्विस को पहुंचाने का मौका भी मिलेगा।
