टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले iPhone 17 Pro और 17 Pro Max पर बड़ी छूट, चेक कर लें

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर Croma का बड़ा ऑफर आया है। एक्सचेंज और बैंक कैशबैक के साथ iPhone 17 Pro 69,990 रुपये और Pro Max 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल सकता है।

Image

iPhone 17 Pro 69,990 रुपये में, लेकिन शर्तें जरूरी (Image credit: Apple)

Apple ने हाल ही में नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके बाद कंपनी ने पिछली पीढ़ी के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। हालांकि, पुराने स्टॉक पर अब रिटेलर्स की ओर से आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में Croma ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर खास ऑफर का ऐलान किया है, जिसके बाद इन फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो गई है।

iPhone 17 Pro 69,990 रुपये में, लेकिन शर्तें जरूरी

ऑफर के तहत iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 69,990 रुपये बताई गई है, जबकि 512GB वेरिएंट 88,490 रुपये में मिल सकता है। हालांकि, यह सीधी छूट नहीं है। इस कीमत तक पहुंचने के लिए ग्राहकों को बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा एक साथ लेना होगा।

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने पर मॉडल और कंडीशन के आधार पर 44,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। इसके साथ 12,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। Croma की वेबसाइट पर iPhone 17 Pro की बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन ऑफर के तहत 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,26,490 रुपये, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 1,45,990 रुपये होगी।

iPhone 17 Pro Max पर भी बड़ा ऑफर

iPhone 17 Pro Max भी इस ऑफर का हिस्सा है। स्टोर पर 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 74,990 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 94,990 रुपये बताई गई है। इस कीमत के लिए ग्राहकों को 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक, iPhone 15 Pro Max पर 53,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू और 12,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस लेना होगा। वहीं, Croma की वेबसाइट पर iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,39,990 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 1,59,990 रुपये होगी। ऑनलाइन कीमत में यहां केवल बैंक कैशबैक शामिल है।

ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यहां सबसे जरूरी बात यह है कि 69,990 रुपये और 74,990 रुपये जैसी कीमतें सभी ग्राहकों के लिए सीधे उपलब्ध नहीं हैं। इन कीमतों के लिए पुराने iPhone का एक्सचेंज, उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर मिलने वाली वैल्यू और बैंक कार्ड की पात्रता जरूरी है। इसलिए खरीदारी से पहले सभी ऑफर की शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article