टेक एंड गैजेट्स

24,000 सस्ता मिल रहा iPhone, कहीं निकल न जाए ऑफर, फटाफट कर लें बुकिंग

iPhone 14 Plus Big Discount: iPhone 14 Plus में 12MP वाइड और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस सेटअप के साथ 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में लेटेस्ट आईओएस 16 का भी सपोर्ट है। आईफोन 14 प्लस में लंबे समय तक चलने वाली 4,300mAh की बैटरी और शानदार डिजाइन मिलता है।

Image

Apple iPhone 14 Plus

iPhone 14 Plus Big Discount: यदि आप आईफोन लवर्स हैं और कम कीमत में बड़ी डिस्प्ले और दमदार कैमरे वाला आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ड पर आईफोन 14 प्लस के साथ दमदार सेल चल रही है। इस सेल में आईफोन 14 प्लस को 56,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं सभी ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

iPhone 14 Plus Offers, Price: कितना मिलेगा फायदा

फ्लिपकार्ट का iPhone 14 Plus को सीधे 24,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यानी आप फोन के साथ 29% की बचत कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ 48,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। अगर आपके पास BOBCARD क्रेडिट कार्ड है, तो आप कीमत में 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। यानी ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ ही आप iPhone 14 Plus को बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

iPhone 14 Plus की खासियत

आईफोन 14 प्लस को साल 2022 में भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन और दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट है। आईफोन 14 प्लस में ये 15 बायोनिक चिप और डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

iPhone 14 Plus में 12MP वाइड और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस सेटअप के साथ 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में लेटेस्ट आईओएस 16 का भी सपोर्ट है। आईफोन 14 प्लस में लंबे समय तक चलने वाली 4,300mAh की बैटरी और शानदार डिजाइन मिलता है। यदि आप कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article