टेक एंड गैजेट्स

iPhone 14 256GB को आधी कीमत में खरीदने का मौका, Flipkart के ऑफर ने करा दी मौज

iPhone 14 को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका है। iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने iPhone 14 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन को आप इस समय सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Image

iPhone 14 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है फ्लिकार्ट। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Apple iPhone 14 discount Offer: Apple iPhones प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन्स हैं। अपने सेफ्टी और प्राइवेसी फीचर्स की वजह से आईफोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। हालांकि इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि अधिकांश लोग इन्हें खरीदने के लिए डिस्काउंट ऑफर या फिर फेस्टिव सीजन सेल का इंतजार करते हैं। अगर आप आईफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको आईफोन खरीदने के लिए लाखों रुपये की जरूरत नहीं है। इस समय आप iPhone 14 256GB को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone 14 को Apple ने 2022 में लॉन्च किया था। यह आईफोन भले ही 4 साल पुराना हो चुका है लेकिन, आज भी यह कई सारे लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो सालों तक आपको तगड़ी परफॉर्मेंस दे और जिसमें फीचर्स के साथ शानदार कैमरा सेटअप मिले तो आप इसे खरीद सकते हैं।

Apple सितंबर के महीने में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। नई आईफोन सीरीज के आने से पहले ही पुराने स्मार्टफोन्स की कीमत पूरी तरह से धड़ाम हो गई है। अब आप इसे हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

iPhone 14 256GB की कीमत में आई गिरावट

फ्लिपकार्ट में कुछ ही दिनों में फ्रीडम सेल शुरू होने वाली है। लेकिन कंपनी ने इस सेल की शुरुआत से पहले ही iPhone 14 256GB की कीमत पर बड़ी कटौती कर दी है। फ्लिपकार्ट के धमाकेदार ऑफर ने करोड़ों खरीदारों की मौज करा दी है। फ्लिपकार्ट में इस iPhone 14 256GB को 69,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट इस पर ग्राहकों को 9% का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। अब आप इसे सिर्फ 62,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% तक कैशबैक ऑफर का लाभ ले पाएंगे। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे ईएमआई के साथ कम कीमत में भी खरीद सकते हैं।

इस ऑफर में बचेंगे हजारों रुपये

Flipkart ग्राहकों को iPhone 14 की खरीदारी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करा कर 52,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अगर आपको इस ऑफर की आधी वैल्यू भी हासिल कर लेते हैं तो आप आईफोन 14 को करीब-करीब आधी कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन्स

  • iPhone 14 में एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन के साथ ग्लास बैक पैनल डिजाइन मिलता है।
  • इसमें आपको IP68 रेटिंग मिलती है जिससे यह पानी और धूल में पूरी तरह से सुरक्षित रहने वाला है।
  • Apple ने इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया है जिसमें डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है।
  • डिस्प्ले को टूटने से सेफ रखने के लिए Ceramic Shield glass की प्रोटेक्शन दी गई है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 16 पर रन करता है। इसे आप फ्यूचर में अपग्रेड भी कर सकते हैं।
  • Apple ने परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Apple A15 Bionic चिपसेट दिया गया है।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article