Amazon और फ्लिपकार्ट जैसे पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट्स फिलहाल iPhone 13 पर भारी डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर दे रही हैं। ऐसे में इस पॉपुलर स्मार्टफोन को अभी काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा iPhone 13 ऐपल स्टोर पर भी भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप कन्फ्यूज हो रहे हैं आपको कहां से इस फोन को खरीदना चाहिए? तो हम आपकी यहां मदद करने जा रहे हैं।
Amazon
Amazon पर iPhone 13 का 128GB वेरिएंट 66,900 रुपये में उपलब्ध है। जोकि इसके रिटेल प्राइस से 3,000 रुपये कम है। जो ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं वो 14,050 रुपये तक और बचत कर सकते हैं। इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है।
Flipakrt
Amazon की तरह फ्लिपकार्ट पर भी iPhone 13 का 128GB वेरिएंट 66,990 रुपये में उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 18,500 रुपये का डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। यहां भी ग्राहकों को बैंक ऑफर दिए जा रहे हैं।
Apple Store
यहां iPhone 13 69,900 रुपये की शुरुआत कीमत में उपलब्ध है। हालांकि, पुराना फोन एक्सचेंज कर ग्राहक 2,200 रुपये से लेकर 58,730 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। ये फोन की कंडिशन पर निर्भर करता है।
Apple iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन्स
ये स्मार्टफोन 6.1-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 12MP के दौ कैमरे मिलते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए भी 12MP कैमरा ही मिलता है। ये स्मार्टफोन A15 Bionic प्रोसेसर के साथ आता है।
