एपल जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.4 जारी करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट अगले 48 घंटों में रोलआउट हो सकता है। इस बार कंपनी एक बड़ा बदलाव करने जा रही है, जो यूजर्स की सुरक्षा को पहले से ज्यादा मजबूत बना देगा।
अब डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा खास सिक्योरिटी फीचर
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत “Stolen Device Protection” फीचर है, जिसे पहली बार डिफॉल्ट रूप से ऑन किया जा रहा है। पहले यह फीचर यूजर्स को खुद एक्टिवेट करना पड़ता था, लेकिन अब अपडेट के बाद यह अपने आप चालू रहेगा। यह फीचर iPhone चोरी होने की स्थिति में यूजर के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।
डेटा सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव
iOS 26.4 अपडेट के बाद यूजर्स को पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड जैसी संवेदनशील जानकारी देखने के लिए Face ID या Touch ID का इस्तेमाल करना होगा। खास बात यह है कि अगर बायोमेट्रिक फेल हो जाता है, तो पासकोड डालने का विकल्प भी नहीं मिलेगा। इससे कोई भी चोर आसानी से फोन का एक्सेस नहीं ले पाएगा।
पासकोड सिस्टम में भी बदलाव
अब तक iPhone में अगर Face ID काम नहीं करता था, तो यूजर पासकोड डालकर फोन एक्सेस कर सकता था। लेकिन नए अपडेट के बाद, खासतौर पर घर या ऑफिस जैसी “फेमिलियर लोकेशन” से बाहर, यह विकल्प हटा दिया जाएगा। इसका मकसद यह है कि अगर किसी ने आपका पासकोड देख भी लिया हो, तो वह आपके फोन का गलत इस्तेमाल न कर सके।
कब आएगा अपडेट और किन फोन में मिलेगा
रिपोर्ट के अनुसार iOS 26.4 को 23 मार्च यानी आज रात तक रिलीज किया जा सकता है, हालांकि 25 मार्च तक इसकी आधिकारिक रिलीज तय मानी जा रही है। यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल्स, जैसे iPhone 17 सीरीज तक के डिवाइस में उपलब्ध होगा।
