टेक एंड गैजेट्स

Instagram यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब हर कोई नहीं कर पाएगा 'Live', हो गया बड़ा नुकसान

Instagram एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। कंपनी समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव करती रहती है। अब इंस्टाग्राम ने अपने एक पॉपुलर फीचर में बड़ा बदलाव कर दिया है जिससे करोड़ों यूजर्स पर डायरेक्ट असर पड़ने वाला है।

Image

इंस्टाग्राम ने करोड़ों यूजर्स को दिया बड़ा झटका। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Instagram big update on live feature: इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग हर दिन करते हैं। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर रील्स बनाने और देखने के लिए पॉपुलर है। रील्स का नाम आते ही सबसे पहले इंस्टाग्राम का ही ख्याल आता है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए फीचर्स ऐड करने के साथ ही प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव भी करती है। अब कंपनी ने अपने एक पॉपुलर फीचर में बड़ा बदलाव किया है जिससे लाखों करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स पर असर पड़ने वाला है। कंपनी ने अपने लाइव स्ट्रीम फीचर में नया नियम जोड़ दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

अगर आपने हाल ही में इंस्टाग्राम में अपना अकाउंट बनाया है और इससे अपने फॉलोअर्स के साथ लाइव चैट करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब इंस्टाग्राम में सिर्फ वे यूजर्स ही लाइव जा सकेंगे जिनके कम से कम 1000 फॉलोअर्स होंगे। कंपनी ने अपने यूजर्स पर ऐसा बंधन क्यों लगाया फिलहाल इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

यूट्यूब-टिकटॉक पर पहले से है नियम

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम के लिए जरूर यह नया नियम है लेकिन इससे पहले यूट्यूब और टिकटॉक में ऐसा ही नियम है। अगर आप यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कम से कम 50 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। वहीं टिकटॉक में लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए 1000 फॉलोअर्स होने अनिवार्य हैं।

इंस्टाग्राम के इस कदम का सबसे ज्यादा असर छोटे क्रिएटर्स पर पड़ने वाला है जिनके पास फॉलोअर्स की संख्या कम है। इसके अलावा जो प्लेटफॉर्म में नए यूजर्स हैं उनको भी अब निराशा हाथ लगने वाली है। ऐसे यूजर्स अब इंस्टाग्राम पर लाइव नहीं जा सकेंगे। इससे छोटे क्रिएटर्स की पहुंच लोगों तक कम होगी और फॉलोअर्स गेन करने में भी दिक्कत होगी।

टीनेजर्स के लिए नया सेफ्टी फीचर

इंस्टाग्राम लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करता रहता है। यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के साथ साथ वह प्राइवेस और सेफ्टी का भी बखूबी ध्यान रखना है। हाल ही में कंपनी ने टीनएजर्स की सेफ्टी के लिए डीएम में दो शानदार अपडेट दिए हैं। अगर कोई टीनेजर किसी के साथ चैटिंग शुरू करता है और दोनों एक दूसरे को फॉलो करते हैं तो चैटिंग स्टार्ट होने से पहले उसे कुछ सेफ्टी टिप्स दिए जाएंगे।

टीनेजर को अब चैटिंग शुरू करने से पहले सामने वाले की प्रोफाइल चेक करने की सलाह दी जाएगी। इसके अलावा यह भी सलाह मिलेगी कि अगर आपको सब कुछ सही लगता है तो ही अपनी निजी जानकारी शेयर करें। इसके अलावा हर चैट के साथ ही यह भी दिखाई देगा कि चैट करने वाले ने अकाउंट कब बनाया था। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि फेक अकाउंट्स को आसानी से पहचाना जा सकेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article