टेक एंड गैजेट्स

Instagram यूजर्स के लिए आया धांसू फीचर, अब पब्लिक अकाउंट की स्टोरी को भी कर पाएंगे शेयर

इंस्टाग्राम के मुताबिक इस नए फीचर के आने से पहले यूजर्स सिर्फ उन्हीं स्टोरीज को शेयर कर पाते थे जिसमें उन्हें टैग किया गया था। लेकिन अब यूजर्स को एक नई पावर मिल गई है। यूजर्स अब बिना टैग हुए पब्लिक स्टोरीज को भी शेयर कर सकते हैं।

Image

इंस्टाग्राम के नए फीचर ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी सहूलियत।(फोटो क्रेडिट-iStock)

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। शॉर्ट वीडियो मेकिंग से लेकर फोटो शेयरिंग के लिए हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। इंस्टाग्राम ने अब अपने प्लेटफॉर्म में एक धमाकेदार फीचर जोड़ा है। कंपनी अब एक ऐसा टूल दे दिया है जिससे यूजर्स पब्लिक स्टोरीज को भी शेयर कर सकेंगे चाहे यूजर पोस्ट में टैग हो या नहीं।

इंस्टाग्राम के मुताबिक इस नए फीचर के आने से पहले यूजर्स सिर्फ उन्हीं स्टोरीज को शेयर कर पाते थे जिसमें उन्हें टैग किया गया था। लेकिन अब यूजर्स को एक नई पावर मिल गई है। यूजर्स अब बिना टैग हुए पब्लिक स्टोरीज को भी शेयर कर सकते हैं। इंस्टाग्राम का यह फीचर काफी हद तक ट्विटर के रीट्वीट और टिकटॉक में मिलने वाले रीशेयर फीचर जैसा ही है।

स्टोरी में मिलेगा नया ऑप्शन

कंपनी के अनुसार यह फीचर सिर्फ पब्लिक अकाउंट्स के लिए है। प्राइवेट अकाउंट की तरफ से शेयर की गईं स्टोरीज अभी भी रिस्ट्रिक्टेड रहेंगी। पब्लिक स्टोरीज में अब यूजर्स को ‘Add to Story’ नाम का ऑप्शन मिलेगा। इसका इस्तेमाल करके आप उस स्टोरी को शेयर कर पाएंगे। शेयर की गई स्टोरी में उस यूजर का नाम दिखाई देगा जिसने स्टोरी शेयर की है।

यूजर के पास होगा प्राइवेसी ऑप्शन

आपको बता दें कि इंस्टग्राम की तरफ से दिए गए इस पब्लिक स्टोरी शेयर करने की सुविधा में कुछ प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं। डिफाल्ट रूप से यह फीचर ऑन रहेगा लेकिन अगर पब्लिक अकाउंट वाला कोई यूजर चाहता है कि उसकी स्टोरी शेयर न की जाए तो वह सेटिंग में जाकर ‘Allow Sharing to Story’ के ऑप्शन को डिसेबल या फिर ऑफ कर सकता है। इस सेटिंग को ऑफ करने के बाद कोई भी स्टोरी को शेयर नहीं कर पाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article