स्मार्टफोन हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बिना मोबाइल फोन के हम कुछ घंटे भी नहीं रह सकते। 10-15 साल पहले जहां मोबाइल फोन सिर्फ कॉलिंग या फिर चैटिंग के लिए ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता था वहीं अब एंटरटेनमेंट, एजूकेशन, पर्सनल वर्क, प्रोफेशनल वर्क, सोशल मीडिया के लिए, बैंकिंग वर्क समेत कई सारे काम में इस्तेमाल किया जाता है। अगर हमारा फोन बिगल जाए तो इससे काफी परेशान हो सकती है। हमारे काम तो रुक ही जाते हैं उसके साथ ही उसमें मौजूद पर्सनल डेटा को लेकर भी टेंशन होने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब भी स्मार्टफोन खराब होता है उससे पहले हमें कुछ संकेत भी मिलते हैं। अगर हम उन्हें अच्छे से समझ लें तो अपना जरूरी डेटा सेक्योर कर सकते हैं।
आज के समय में स्मार्टफोन ही ऐसा गैजेट है जिसमें हमारी प्रोफेशनल और पर्सनल डेटा होता है। फोन में ही हमारे बैंकिंग से जुड़े मेल्स और मैसेज आते हैं ऐसे में इसका खराब होना मतलब अपने टेंशन बढ़ाना है। इसलिए आपको फोन में मिलने वाले कुछ खास संकेतों को बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि किन संकेतों के नजर आने पर आपको पहले ही उसे सॉल्व कर लेना चाहिए।
बार-बार बैटरी ड्रेन होना
हर एक मोबाइल फोन में कभी न कभी बैटरी की समस्या आने ही लगती है। अगर आपका स्मार्टफोन पुराना है तो यह समस्या आना एक कॉमन परेशान ही लेकिन अगर फोन लिए आपको एक आध साल ही हुआ तो फिर यह टेंशन वाली बात है। अगर फोन फुल चार्ज करने के बाद भी कुछ ही घंटे चलने पर बैटरी पूरी तरह से खत्म होने लगती है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।
स्मार्टफोन का ओवर हीट करना
स्मार्टफोन का ओवरहीट होना किसी खतरे से कम नहीं है। कई बार आने स्मार्टफोन ब्लास्ट की खबरें सुनी होंगी। ज्यादातर मामलों में स्मार्टफोन ब्लास्ट के पीछे ओवर हीटिंग ही कारण होता है। इसलिए अगर आपका स्मार्टफोन कुछ देर इस्तेमाल करने पर ही ओवर हीट करता है तो आपको इसे चेक कराना चाहिए। अगर थोड़े से काम करने पर ही फोन गर्म हो रहा है तो समझ जाइए कि बहुत जल्द इसमें बड़ी खराबी आ सकती है।
फोन का बार-बार रिस्टार्ट होना
अगर आपका फोन चलते-चलते बार-बार रिस्टार्ट हो रहा है तो यह भी भविष्य में आने वाली बड़ी खराबी का संकेत है। आपको इसे सामान्य नहीं समझना चाहिए। ऐसी समस्या हॉर्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में ही दिक्कतों की वजह से होने लगती है। हो सकता है कि आपका फोन पूरी तरह से बंद हो जाए और फिर आप अपने डेटा को भी एक्सेस न कर पाएं। इसलिए अगर फोन में ऐसी समस्या आ रही है तो सबसे पहले अपने डेटा और कॉन्टैक्ट नंबर को दूसरी जगह पर सिक्योर कर लें।
स्क्रीन में ग्रीन लाइन का नजर आना
पिछले कुछ समय में कई सारे स्मार्टफोन्स में ग्रीन लाइन समस्या देखी गई है। अगर आपके फोन में ग्रीन लाइन स्क्रीन दिख रही है तो उसे तुरंत सर्विस सेंटर पर दिखाएं। ग्रीन लाइन डिस्प्ले के लिए एक बड़ी समस्या है। एक छोटी सी ग्रीन लाइन धीरे-धीरे आपके पूरे फोन की डिस्प्ले में आ सकती है और फिर आपका डिस्प्ले काम करना बंद कर सकता है। ऐसी बड़ी समस्या आने से पहले ही डेटा को सेफ कर लें और आपके अधिक पैसे न लगें इसलिए पहले ही ठीक करा लें।
