टेक एंड गैजेट्स

60MP सेल्फी कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग वाला फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei Nova 12 Series: हुवावे नोवा 12, हुवावे नोवा 12 प्रो, हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा को डुअल कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। तीनों फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सीरीज में 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

Huawei Nova 12 Series

स्मार्टफोन ब्रांड हुवावे ने अपने नए फोन Huawei Nova 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत चार मॉडल- हुवावे नोवा 12, हुवावे नोवा 12 प्रो, हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा और हुवावे नोवा 12 लाइट को पेश किया गया है। सीरीज को 100W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। सभी चार मॉडलों में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है।

Huawei Nova 12 Series: कीमत

Huawei Nova 12 और Huawei Nova 12 Lite को चेरी व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है, जबकि Huawei Nova 12 Pro को ओब्सीडियन ब्लैक, चेरी ब्लॉसम पिंक और चेरी ब्लॉसम व्हाइट कलर और Huawei Nova 12 Ultra को स्मोकी ग्रे, ओब्सीडियन ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है। सीरीज को 2,499 चीनी युआन (लगभग 31,800 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

Huawei Nova 12 Series: स्पेसिफिकेशन

नई सीरीज में 6.7 इंच फुलएचडी प्लस OLED LTPO डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। Huawei ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन तीन मॉडलों के प्रोसेसर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जाता है कि सीरीज को किरिन चिपसेट से लैस किया गया है। बेस मॉडल को 512GB तक स्टोरेज जबकि नोवा 12 अल्ट्रा को 1TB तक स्टोरेज से लैस किया गया है।

Huawei Nova 12 Series: कैमरा और बैटरी

हुवावे नोवा 12, हुवावे नोवा 12 प्रो, हुवावे नोवा 12 अल्ट्रा को डुअल कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। तीनों फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सीरीज में 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। तीनों मॉडल में 4,600mAh की बैटरी और 100W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Huawei Nova 12 Pro और Huawei Nova 12 Ultra में Beidou सैटेलाइट मैसेजिंग सिस्टम मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article