टेक एंड गैजेट्स

WWDC 2024: एप्पल का सबसे बड़ा इवेंट आज, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव, जानें सभी डिटेल्स

WWDC 2024 Livestream : WWDC 2024 को लेकर कहा जा रहा है कि वार्षिक वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2024 में ऐतिहासिक घोषणाएं करने जा रहा है। दावा है कि एप्पल WWDC 2024 में अपने इकोसिस्टम में AI एकीकरण के लिए एप्पल के विजन को डिस्प्ले करेगा। इसमें iOS, iPadOS, macOS और अन्य के लिए प्रमुख अपडेट की घोषणा की उम्मीद है।

Image

WWDC 2024

WWDC 2024 Livestream : एप्पल 10 जून यानी आज एप्पल पार्क, क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया में अपने वार्षिक वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) के 2024 वर्जन की मेजबानी करेगा। कंपनी इस साल के पहले सबसे बड़े इवेंट में आईफोन, आईपैड, मैकबुक और अन्य एप्पल डिवाइस के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट पेश करेगी। इस इवेंट में कंपनी कोई भी नया डिवाइस पेश नहीं करने वाली है, लेकिन इसमें आईफोन के लिए अबतक का सबसे बड़ा अपडेट iOS 18 पेश किया जाएगा। कंपनी इस अपडेट के साथ एआई फीचर्स को शामिल करने वाली है। इस इवेंट को आप भी ऑनलाइन देख सकते हैं। चलिए जानते हैं एप्पल इवेंट के बारे में सबकुछ...

WWDC 2024: कितने बजे और कहां देख सकेंगे लाइव

यदि आप एप्पल लवर हैं और इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2024 को एप्पल की वेबसाइट और यूट्यूब (YouTube) चैनल पर आधिकारिक लाइव स्ट्रीम के जरिए देख सकते हैं। इवेंट का कीनोट सेशल आज रात (10 जून) भारतीय समयानुसार रात 10: 30 बजे से शुरू होगा। इसी दौरान कंपनी सभी रोमांचक नए फीचर्स और डेवलपमेंट पर रियल टाइम अपडेट देने वाली है।

WWDC 2024: एप्पल इवेंट में क्या होगा खास

WWDC 2024 को लेकर कहा जा रहा है कि वार्षिक वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2024 में ऐतिहासिक घोषणाएं करने जा रहा है। दावा है कि एप्पल WWDC 2024 में अपने इकोसिस्टम में AI एकीकरण के लिए एप्पल के विजन को डिस्प्ले करेगा। iOS, iPadOS, macOS और अन्य के लिए प्रमुख अपडेट की घोषणा की उम्मीद के साथ एप्पल यूजर्स को अपने डिवाइस के साथ बातचीत करने के तरीके को बढ़ाने के लिए तैयार है, जिससे रोजमर्रा के कार्य अधिक सहज और कुशल बनेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article