Gmail data transfer to Zoho mail: जोहो कॉर्पोरेशन की तरफ से पेश किए गए Arattai सोशल मीडिया ऐप के बाद अब इस समय Zoho Mail जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। कई सारे सरकारी विभागों में भी अब गूगल के जीमेल की जगह Zoho Mail को इस्तेमाल करना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अब Google के जीमेल को छोड़कर Zoho Mail पर भी शिफ्ट हो चुके हैं। इस समय स्वदेशी तकनीक का जमकर बोल बाला है।
अगर आप Zoho Mail पर शिफ्ट होना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल कई सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें यह लगता है कि अगर वे जोहो मेल पर शिफ्ट हो रहे हैं तो उनके जीमले अकाउंट के मेल्स का क्या होगा? क्या पुराने मेल्स डिलीट हो जाएंगे? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो बता दें कि आप आसानी से जोहो मेल पर शिफ्ट हो सकते हैं और साथ ही अपने Gmail के मेल्स भी जोहो मेल में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Zoho Mail पर ऐसे करें स्विच
- सबसे पहले आपको Zoho Mail की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको नया अकाउंट क्रिएट करना होगा। आप फ्री या फिर पेड प्लान चुन सकते हैं।
- अब आपको अपने जीमेल अकाउंट पर जाकर सेटिंग में जाना होगा।
- सेटिंग ऑप्शन में आपको Forwarding and POP/IMAP पर क्लिक करना होगा।
- आपको Enable IMAP को ऑन करना होगा।
- यह ऑप्शन आपके जोहो मेल को जीमेल डेटा तक पहुंच बनाने की अनुमति देता है।
- अब आपको जोहो मेल की Setting में जाना होगा और Import के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- अब आप Migration Wizard का इस्तेमाल करके आसानी से जीमेल के सभी मेल्स, फोल्डर्स और कॉन्टैक्ट्स को आसानी से इंपोर्ट कर पाएंगे।
- अब आपको जीमेल में जोहो मेल का नया एड्रेस सेट करके फॉरवर्डिंग का ऑप्शन ऑन करना होगा। इससे आपके जीमेल में आने वाले जरूरी मेल्स मिस नहीं होंगे।
ट्रांसफर में लग सकता है समय
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने जीमेल अकाउंट्स के जरूरी डेटा को जोहो मेल पर ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको बता दें कि बड़े अकाउंट्स के डेटा को ट्रांसफर करने में कुछ समय लग सकता है। इसमें आपको 1-2 दिन का भी समय लग सकता है इसलिए आप डाटा ट्रांसफर की प्रोग्रेस को बीच-बीच में चेक करते रहें।
इसमें मिलते हैं कई सारे फीचर्स
आपको बता दें कि जोहो मेल में कई तरह के यूजफुल फीचर्स मिलते हैं। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो कस्टम डोमेन सपोर्ट चाहते हैं। Zoho mail में ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने एन्क्रिप्शन, 2FA (Two Factor Authentication), स्पैम फिल्टर जैसे कई सारे फीचर्स दिए हैं। Zoho Mail में यूजर्स को फोल्डर, लेबल, स्ट्रीम फीचर, कैलेंडर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
